होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / धीरेन्द्र शास्त्री ने जिस कांग्रेस लीडर पर साधा निशाना, उनके पास है कितनी दौलत?

धीरेन्द्र शास्त्री ने जिस कांग्रेस लीडर पर साधा निशाना, उनके पास है कितनी दौलत?

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक विवादित बयान दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. वहीं, अब उन्होंने कांग्रेस नेता उदित राज को लेकर एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक बयान में कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से उनका नाम तक नहीं ले सकते हैं. दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह भाजपा एवं आरएसएस के कहने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं, जो कि संविधान के खिलाफ है. तो चलिए आज हम जानते हैं कि कांग्रेस नेता उदित राज के राजनीतिक सफर और संपत्ति के बारे में जानते हैं.

उदित राज ने भी धीरेन्द्र शास्त्री पर लगाए थे ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदित राज ने धीरेन्द्र शास्त्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर मूर्ख बना रहे हैं उन्हें आरएसएस एवं भाजपा ने प्रोजेक्ट किया है. उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को भविष्य बताने के नाम पर गुमराह करते हैं. उनके इसी बयान के जवाब में पलटवार करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह अपने पवित्र मुंह से अमुक व्यक्ति (उदित राज) का नाम तक नहीं ले सकते हैं. उनका काम ही यही है कि वह शायद मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते हैं. बागेश्वर धाम के महंत ने कहा कि हम किसी पार्टी के नहीं है, हमारी पार्टी तो बजरंग बली की पार्टी है. हमारा काम भारत को भव्य बनाना है, ना की किसी पार्टी को, हमारे पास सभी पार्टियों के नेता आते हैं और हम भी सभी के यहां कथा करने जाते हैं

उदित राज का राजनीतिक सफर

उत्तर पश्चिम दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज (66) ने 1988 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से एमए और 1995 में एमएमएच कॉलेज, सीसीएस विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने डॉक्टरेट की मानद उपाधि कोटा के बाइबिल कॉलेज से 2003 में प्राप्त की.  उदित राज 2014 में भाजपा की तरफ से उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उदित राज पूर्व आईआरएस अफसर रहे हैं वह एक अनॉर्गनाइज्ड एंड वर्कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने 2024 में भी कांग्रेस के टिकट पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. 

उदित राज के पास 10 करोड़  से अधिक संपत्ति 

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज के पास 5.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं, उनकी पत्नी के पास करीब 71.21 लाख की चल संपत्ति है. उदित राज ने साल 2022-23 के आयकर रिटर्न में 1 करोड़ से ज्यादा की आय दिखाई है. वहीं, उनकी पत्नी की आय इस दौरान 40.61 लाख रुपये थी. उनके पास 7 लाख रुपये से अधिक कैश और अलग अलग बैंक खातों में करीब 17 लाख रुपये हैं. उन्होंने शेयर मार्केट में  15 लाख रुपये से अधिक निवेश किए हुए हैं. उनके पास अलग अलग एलआईसी स्कीम में 19 लाख रुपये से अधिक निवेश किया हुआ है. उनके पास 23 लाख रुपये से अधिक कीमत की किया (KIA) कार है. वहीं, करीब 32 लाख से ज्यादा के सोने के जेवर हैं.  उनके पास पैतृक घर के मूल्य को छोड़कर, 16 लाख रुपये की पैतृक जमीन है. पैतृक भूमि सहित उदित राज की कुल अचल संपत्ति का मूल्य 60 लाख रुपये है. 


टैग्स   बागेश्वर धाम सरकार
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago