होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / जाने-माने इन्वेस्टमेंट बैंकर Sudhakar Gande ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या है पूरी बात!

जाने-माने इन्वेस्टमेंट बैंकर Sudhakar Gande ने की अमित शाह से मुलाकात, क्या है पूरी बात!

वर्तमान में Sudhakar Gande US इंडिया SME काउंसिल (US India SME Council) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के दौरान जाने-माने इन्वेस्टमेंट बैंकर और उद्यमी Sudhakar Gande ने 28 दिसंबर को हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की. बैठक में केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष G किशन रेड्डी और वरिष्ठ भाजपा नेता, एटेला राजेंद्र शामिल हुए जिसमें शाह ने गर्मजोशी भरी मुस्कान के साथ Sudhakar Gande का पार्टी में स्वागत किया.

कौन हैं Sudhakar Gande?
Sudhakar Gande, वर्तमान में US इंडिया SME काउंसिल (US India SME Council) के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.  देश भर के विभिन्न व्यापार और अर्थव्यवस्था मंचों पर वह एक प्रमुख व्यक्ति हैं. हैदराबाद और बैंगलोर जैसे प्रमुख शहरों में काम करते हुए, Sudhakar ने भारत के वित्तीय और तकनीकी परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है. Sudhakar का संबंध वारंगल, तेलंगाना से है और उनके पिता, प्रोफेसर Lakshmi Narayan Gande, जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय, हैदराबाद के पूर्व वाईस चांसलर रह चुके हैं. Sudhakar Gande ग्लोबल ट्रस्ट बैंक (Global Trust Bank) के मैनजिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुके हैं और एक विशिष्ट करियर के साथ फिलहाल वह वित्त और टेक्नोलॉजी कंपनियों में वरिष्ठ  मैनेजमेंट पदों पर कार्यरत हैं. Sudhakar, IIT दिल्ली के पूर्व छात्र हैं, उनके पास भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका दोनों के प्रतिष्ठित संस्थानों से कई डिग्रियां मौजूद हैं. अपनी व्यावसायिक उपलब्धियों के अलावा, Sudhakar कई धर्मार्थ संगठनों से जुड़े हुए हैं और सक्रिय रूप से, विशेष रूप से महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, सामाजिक गतिविधियों में नजर आते हैं.  

क्यों जरूरी है ये बैठक?
यह बैठक इसलिए भी जरूरी है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन का आकलन करने और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी मशीनरी को तैयार करने के लिए हैदराबाद में मौजूद हैं. अपनी यात्रा के दौरान, शाह ने हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित चारमीनार में मौजूद भाग्य लक्ष्मी मंदिर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा की. इसके बाद उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की. सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में शाह कई बार हैदराबाद जा सकते हैं. 

चुनाव लड़ेंगे Sudhakar?
बाद में मीडिया से बात करते हुए Sudhakar ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होकर देश की सेवा करने की उत्सुकता व्यक्त की.  आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने से पहले भी Sudhakar ने हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के विधानसभा उम्मीदवारों के समर्थन में कई बैठकें आयोजित की हैं, विभिन्न पेशेवर और सामुदायिक संगठनों को एकजुट किया है. कई रिपोर्टों में कहा गया है कि Sudhakar Gande के आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना की किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है, जिससे भाजपा के साथ उनके जुड़ाव को लेकर प्रत्याशा की एक और परत जुड़ गई है. अगले कुछ दिनों में Sudhakar, भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति और मजबूत होगी.
 

यह भी पढ़ें: 2023 में इन PSU स्टॉक्स ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिए 100% से ज्यादा के रिटर्न्स!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago