होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / बदहाल पड़ोसी देश से आई ये बड़ी खबर, भारत पर क्या होगा असर?

बदहाल पड़ोसी देश से आई ये बड़ी खबर, भारत पर क्या होगा असर?

खबर है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को मज़बूरी में अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक बदहाली के चलते उपजा आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. खबर है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को मज़बूरी में अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है. आज (शनिवार) बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास को घेर लिया था, जिसके बाद उन्हें घर छोड़कर भागना पड़ा.

आवास में की तोड़फोड़ 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो स्थित राष्ट्रपति के आवास पर भारी संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी. उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल मौजूद थे, लेकिन वो प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित नहीं कर पाए.

सरकार विरोधी प्रदर्शन
दरअसल, श्रीलंका में वकीलों, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था. जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और राष्ट्रपति भवन पर हमला बोल दिया.

आसमान पर पहुंची महंगाई
श्रीलंका मौजूदा समय में गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और जनता इसके लिए राजपक्षे बंधुओं को दोषी मानती है. इसी वजह से महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. श्रीलंका में महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है, इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कमी से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है.

बढ़ जाएगा नुकसान का आंकड़ा
श्रीलंका के मौजूदा हालातों का असर भारत पर भी पड़ रहा है. कई कंपनियों ने श्रीलंका में निवेश किया हुआ है, उन्हें लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जाएगा. इसके अलावा, पड़ोस में जारी उथल-पुथल से भारत के हित भी प्रभावित होंगे. ITC के लिए श्रीलंका संकट बहुत बड़ा झटका साबित हुआ है. कंपनी अपने पहले विदेशी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी कोलंबो में समुद्र किनारे 5.86 एकड़ मुख्य भूमि पर एक लग्जरी होटल और एक सुपर-प्रीमियम हाउसिंग अपार्टमेंट परिसर तैयार कर रही है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 करोड़ डॉलर है. ITC की ये योजना पहले 2019 में आतंकी घटना और उसके बाद कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई और अब श्रीलंका के आर्थिक संकट ने इसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ये कंपनियां भी हुईं प्रभावित
वहीं, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लीलैंड और टीवीएस मोटर्स जैसी ऑटोमोटिव फर्म्स भी इस संकट से प्रभावित हुई हैं. अप्रैल में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कुछ कंपनियों को श्रीलंका को वाहन किट का निर्यात रोकना पड़ा है. इसके अलावा, कंपनियों की श्रीलंकाई असेंबली इकाइयों में भी उत्पादन बंद है. इसकी वजह पड़ोसी देश में बिजली और ईंधन की कमी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

1 hour ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

7 minutes ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

1 hour ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

32 minutes ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

3 hours ago