होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Rishi Sunak: ब्रिटेन के सबसे अमीर PM, पत्नी के पास Infosys के 5956 करोड़ रुपये के शेयर्स

Rishi Sunak: ब्रिटेन के सबसे अमीर PM, पत्नी के पास Infosys के 5956 करोड़ रुपये के शेयर्स

ब्रिटेन के नए पीएम भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के सबसे अमीर पीएम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः ब्रिटेन के नए पीएम भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के सबसे अमीर पीएम हैं. उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के पास भी भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस में बहुत बड़ी हिस्सेदारी है. गौरतलब है कि इस कंपनी को उनके पिता एन नारायण मूर्ति ने ही शुरू की थी. इस साल अक्षता को कंपनी की तरफ से 126 करोड़ रुपये का भारी भरकम डिवीडेंड भी मिला था. 

सुनक को किंग चार्ल्स ने नया पीएम नियुक्त कर दिया है. ऋषि सुनक ने किंग चार्ल्स III से मुलाकात की. किंग ने उन्हें ब्रिटेन का प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने के लिए कहा. वो देश को 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर से संबोधित भी कर चुके हैं. पीएम नियुक्त होने के बाद ऋषि सुनक ने कहा कि हम साथ मिलकर अविश्वसनीय चीजें हासिल कर सकते हैं. यह सरकार हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही के बारे में होगी. 

विवादों का करना पड़ा था सामना

हालांकि इसके लिए अक्षता को विवादों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उनको ब्रिटेन से बाहर हुई आय पर टैक्स देना पड़ गया था. असल ब्रिटेन में रहने के बाद भी अक्षता के पास भारतीय नागरिकता है. वहीं इंफोसिस में अक्षता की भी हिस्सेदारी है. अक्षता को हर साल इंफोसिस से करीब 95 करोड़ रुपये की आय होती है, जिसका कोई टैक्स ब्रिटेन में नहीं देना होता है. देश के कानून के हिसाब से केवल उन्हीं नागरिकों से टैक्स वसूला जा सकता है, जिनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है. जिनके पास नागरिकता नहीं है वो दूसरे देशों में कमाई गई रकम पर टैक्स नहीं दे सकते हैं. विपक्षी टोरी पार्टी ने इसी को लेकर के सुनक और उनकी पत्नी पर हमला बोला है, क्योंकि इन पर ज्यादा टैक्स लेने का कानून लागू नहीं होगा. 

कंपनी ने इतना दिया था डिविडेंड

इंफोसिस ने इस साल 31 मई को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 16 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का भुगतान किया था. इसके अलावा मौजूदा वित्‍त वर्ष के लिए 16.5 रुपये के इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है. दोनों डिविडेंड मिलाकर 32.5 रुपये प्रति शेयर है. इस तरह अक्षता को डिविडेंड के रूप में 126.61 करोड़ रुपये मिले.ऋषि सुनक ने कहा था कि UK में वह जो भी पैसा कमाती हैं, उस पर लगे टैक्स का भुगतान यहां करती हैं.

इतने शेयर्स की हैं मालकिन

अक्षता के पास सितंबर के अंत में इंफोसिस के 3.89 करोड़ या 0.93 फीसदी शेयर थे. बीएसई पर मंगलवार को 1,527.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उनकी हिस्सेदारी 5,956 करोड़ रुपये की है.

दिवंगत महारानी से ज्यादा संपत्ति

सुनक और उनकी पत्नी के पास दिवंगत महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से ज्यादा संपत्ति है. संडे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जहां अक्षता के पास 430 मिलियन पाउंड की संपत्ति है, तो वहीं पूर्व महारानी एलिजाबेथ के पास 350 मिलियन पाउंड की संपत्ति आंकी गई है. सुनक दंपत्ति की कुल संपत्ति 730 मिलियन पाउंड है. ऋषि और उनकी पत्‍नी के पास 4 घर हैं. जिसमें दो घर लंदन में, एक यॉर्कशायर में और एक लॉस एंजिल्स में.

VIDEO: सिर्फ 2 मिनट में आ जाएगा हेल्थ टेस्ट का रिजल्ट, वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

2 hours ago

BARC बोर्ड में श्रीनिवासन स्वामी की एंट्री, हंसा रिसर्च कनेक्शन पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन एजेंसियों के संघ ने आरके स्वामी समूह के कार्यकारी समूह अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी को बीएआरसी बोर्ड के लिए चुना है. हालांकि 2020 के टीआरपी विवाद से जुड़े हंसा रिसर्च के साथ समूह के संबंधों को लेकर इस नियुक्ति ने बीएआरसी की विश्वसनीयता और प्रशासनिक व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.

2 minutes ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

1 hour ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

4 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

4 hours ago