होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / DU की छात्र राजनीति से उठकर आज बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानिए कितनी दौलतमंद हैं रेखा गुप्ता?

DU की छात्र राजनीति से उठकर आज बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानिए कितनी दौलतमंद हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान से दिल्ली की नौंवी और चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की छात्र राजनीति से निकलकर रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. गुरुवार यानी 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं. उनका राजनीतिक सफर एक सामान्य छात्रनेता के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन उनकी संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें भारतीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंचा दिया. ऐसे में अब उनका प्रभाव केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में उनकी पहचान एक सशक्त और प्रभावशाली नेता के तौर पर बन गई है. तो आइए आज हम उनके राजनीतिक सफर से लेकर उनकी संपत्ति के बारे में आपको जानकारी देते हैं. 

छात्र राजनीति से बनाई पहचान

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था. जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई थी. इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया. रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम स्नातक हैं. बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और एक वकील के रूप में भी काम किया. इस दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ीं और राजनीति में सक्रिय हो गईं. रेखा ने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABPV) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी थीं और 1996-97 में डूसू अध्यक्ष चुनी गईं. वह आरएसएस से पिछले 32 साल से जुड़ीं रही हैं.

2002 में भाजपा में हुई शामिल

वह 2002 में भाजपा में शामिल हो गईं और पार्टी की युवा शाखा की राष्ट्रीय सचिव रहीं. गुप्ता ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की महिला शाखा की प्रभारी के रूप में भी काम किया है. वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. साल 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया. उन्होंने सुमेधा योजना जैसी पहल शुरू कीं, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद की. वह इस सीट से 2007-2012 और 2012-17 और शालीमार बाग से 2022-25 में पार्षद चुनी गईं. दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की प्रमुख के रूप में उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया.

रेखा गुप्ता के पास लाखों की संपत्ति 

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति में लाखों रुपये का निवेश और फंडिंग शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा गुप्ता के पास कुल 5.31 करोड़ रुपये की संपत्ति है. रेखा गुप्ता की सलाना आय 2023-24: 7 लाख रुपये, 2022-23: 5 लाख रुपये, 2021-22: 6.5 लाख रुपये, 2020-21: 6 लाख रुपये और  2019-20: 6 लाख रुपये थी. इसके अलावा उनके पास करीब 225 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है. वहीं, उनके पति के पास 135 ग्राम सोना होने की जानकारी है जिसका मूल्य करीब 11 लाख रुपये है. इस तरह उनके पास कुल 29 लाख रुपये का सोना और अन्य आभूषण हैं. उनकी और उनके पति की सभी एलआईसी पॉलिसी का कुल मूल्य 53.68 लाख रुपये है. इसके अलावा उन्होंने और उनके पति ने अलग-अलग शेयर और बॉन्ड में 9.29 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है. जबकि अलग-अलग बैंकों में उनके परिवार के कुल 72 लाख रुपये जमा है. रेखा गुप्ता ने अपने हलफनामे में जानकारी दी है कि उनके पास दिल्ली के रोहिणी इलाके में सेक्टर-28 में एक मकान है, जिसमें वह अपने पति के साथ 50 प्रतिशत की पार्टनर है. इसके अलावा उनके पास दिल्ली के शालीमार बाग में भी एक अचल संपत्ति है. इस तरह उनकी कुल अचल संपत्ति 2.60 करोड़ रुपये की है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago