होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर ये बोले पीएम मोदी, सोनोवाल ने भी दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर ये बोले पीएम मोदी, सोनोवाल ने भी दी बधाई

मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद एक के बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को बृहस्पतिवार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है.

पीएम मोदी ने किए कई ट्वीट
मुर्मू की जीत की घोषणा के बाद एक के बाद एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल बहुत उत्कृष्ट रहा. उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक उत्कृष्ट राष्ट्रपति होंगी जो आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी."

 

 

पीएम मोदी ने मुर्मू को बताया उम्मीद की किरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी सेवा और उनकी उत्कृष्ट सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है. उन्होंने कहा, "वह एक उम्मीद की किरण के रूप में उभरी हैं, खासकर गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए." उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू के पक्ष में मतदान करने वाले सभी सांसदों और विधायकों का धन्यवाद किया. PM मोदी ने कहा कि उनकी रिकॉर्ड जीत लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

 

मुर्मू को मिले 64 प्रतिशत वोट
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में 4,754 वैध निर्वाचकों में द्रौपदी मुर्मू को 2,824 वोट प्राप्त हुए, जिनमें 540 सांसदों के वोट भी शामिल हैं. वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,187 मत मिले, जिनमें 208 सांसदों के वोट भी शामिल हैं. राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को 64 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले.

सर्बानंद सोनोवाल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को दी बधाई 

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूर्वोत्तर भारत के सभी लोगों की ओर से बधाई दी. सोनोवाल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को असमिया गामोसा भी भेंट किया. उन्होंने कहा, "मैं द्रौपदी मुर्मू जी को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देता हूं. देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला बनकर, हम इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली हैं.  मुर्मू जी का भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना जाना अंत्योदय की सर्वोच्च आकांक्षा को पूरा करता है. यह हमारे लोकतंत्र, एक राष्ट्र की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जहां प्रत्येक नागरिक सामाजिक-आर्थिक बंधनों को पार कर सकता है. मुर्मू जी वास्तव में नए भारत की भावना का प्रतीक हैं."

VIDEO: SBI में आपका अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कांग्रेस ने अंबानी के करीबी परिमल नथवानी को राज्यसभा का तख्त सौंपा

जब राहुल गांधी "मोदी के दो दोस्त" का राग अलाप रहे हैं, उसी समय झारखंड में उनके अपने महागठबंधन ने मुकेश अंबानी के करीबी ग्रुप प्रेसिडेंट परिमल नथवानी को राज्यसभा की सीट थाली में परोस दी.

20 hours ago

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं डीके शिवकुमार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है.

29-May-2026

केरल में यूडीएफ सरकार की वापसी, वीडी सतीशन के नेतृत्व में 20 मंत्रियों ने ली शपथ

एक दशक बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन, तिरुवनंतपुरम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

18-May-2026

विवाद के बाद तमिलनाडु सरकार ने वापस लिया ज्योतिषी की नियुक्ति, CM विजय ने रद्द किया OSD पद का आदेश

निजी ज्योतिषी को सरकारी पद देने पर उठे सवाल, विपक्ष और सहयोगियों के दबाव में सरकार का यू-टर्न

13-May-2026

असम में फिर भाजपा सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देशभर के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

12-May-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

17 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

15 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

16 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

17 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

19 hours ago