होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ओडिशा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, BJP के बाद अब ये पार्टी भी पहुंची चुनाव आयोग

ओडिशा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, BJP के बाद अब ये पार्टी भी पहुंची चुनाव आयोग

राज्यसभा सांसद सष्मित पात्रा के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचे BJD प्रतिनिधिमंडल ने BJP के आरोपों पर जवाब तो दिया ही साथ ही कई अन्य आरोप बीजेपी पर भी लगा दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ओडिशा के धामनगर में हो रहे उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है. बुधवार को बीजेपी प्रतिनिधिमंडल के चुनाव आयोग जाने के बाद आज बीजेडी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा. राज्‍यसभा सांसद सष्मित पात्रा के नेतृत्‍व में चुनाव आयोग पहुंचे बीजेडी प्रतिनिधिमंडल ने बीजेपी के आरोपों पर जवाब तो दिया ही साथ ही कई अन्‍य आरोप बीजेपी पर भी लगा दिए. बीजेडी का आरोप है कि पिछले 22 साल के शासन में आज तक ऐसा नहीं हुआ है. बीजेडी का ये भी कहना है कि बीजेपी एक नकाबपोश महिला के आरोपों पर ओडि़शा की सभी महिलाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रही है.


क्‍या है पूरा मामला
दरअसल ओडिशा के धामनगर में बीजेपी विधायक की मौत के बाद वहां उपचुनाव हो रहा है. इसी चुनाव को लेकर बीजेपी नेता व केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान और ओडिशा प्रभारी संबित पात्रा ने कल चुनाव आयोग में मुलाकात की थी. दोनों ने दो महत्‍वपूर्ण आरोप लगाए थे, जिसमें पहला आरोप वोटरों को पैसा बांटने का लगाया था, जबकि दूसरा आरोप फर्जी वोटरों को लेकर लगाया था. उसी के जवाब में आज बीजेडी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा था. जिसने चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि बीजेपी एक नकाबपोश महिला के आरोपों पर समस्‍त ओडिशा की महिलाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उसे आरोपों का प्रमाण देना चाहिए.


चुनाव आयोग ने क्‍या कहा
बीजेपी के राज्‍यसभा सांसद सष्मित पात्रा ने कहा कि आज हमने चुनाव आयोग को जो शिकायत दी है, उसके बाद आयोग ने कहा है कि वो अपने दो पर्यवेक्षकों से इस मामले को लेकर बात करेगा. उनसे इस मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट लेगा. सष्मित ने कहा कि वो इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के एक्‍शन का इंतजार करेंगे अगर कुछ नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई करेंगे.


क्‍यों हो रहा है ओडिशा में उपचुनाव
ओडिशा की इस सीट से बीजेपी विधायक बिष्णु चरण सेठी का 19 सितंबर को निधन हो गया था, जिसके बाद ये विधानसभा सीट खाली हो गई थी. इस सीट पर तीन नवंबर को मतदान होगा, जबकि छ: नंवबर को वोटों की गिनती होगी. इस सीट के साथ देश के सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है,जिसमें बिहार की दो, महाराष्‍ट्र, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

1 hour ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

1 hour ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

1 hour ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

1 hour ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

4 hours ago