होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति, पोस्ट ऑफिस में कितना जमा है पैसा

प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने करोड़ की है संपत्ति, पोस्ट ऑफिस में कितना जमा है पैसा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पास कितनी संपत्ति है? नहीं तो अब जान लीजिए, पीएम मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इनमें अधिकांश बैंकों में जमा राशि है. हालांकि उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी.

PMO ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है.

पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं
पीएम मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी. पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने एक आवासीय जमीन खरीदी थी और इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और जीवन बीमा
ताजा जानकारी के मुताबिक, "अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था. इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है." प्रधानमंत्री के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार कुल नकद राशि 35,250 रुपये है और पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी है.

राजनाथ सिंह के पास कितनी संपत्ति
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं. सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है.

VIDEO: SBI में आपका अकाउंट है तो जरूर पढ़ें ये खबर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

1 hour ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

11 minutes ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

1 hour ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

3 hours ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

4 hours ago