होम / राजनीतिक अपडेट / जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- जी-7 नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की उम्मीद

जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- जी-7 नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की उम्मीद

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर 26 जून और 27 जून को होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं, जहां पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया. नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ मुकाबला, पर्यावरण, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे सामयिक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ सार्थक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं.
 
नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर 26 जून और 27 जून को होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के समूह जी-7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि ओलाफ शोल्ज के निमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी पहुंचे हैं. वे जलवायु, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं के द्वारा यूक्रेन संकट पर ध्यान केंद्रित करने की भी उम्मीद है, जिसने वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट को बढ़ावा देने के अलावा भू-राजनीतिक उथल-पुथल को जन्म दिया है.

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपनी यात्रा से पहले एक बयान में कहा, 'शिखर सम्मेलन के सेशन के दौरान मैं पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद का मुकाबला, लैंगिक समानता और लोकतंत्र जैसे सामयिक मुद्दों पर जी-7 काउंटी, जी -7 सहयोगी देशों और अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करूंगा. 

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी-7 शिखर सम्मेलन में जी-7 के नेताओं और अतिथि देशों के साथ द्विपक्षीय बैठक में चर्चा करेंगे. जी-7 शिखर सम्मेलन के मेजबान जर्मनी ने भारत के अलावा अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ये भी कहा कि वह पूरे यूरोप में रहने वाले भारतीय लोगों से मिलने के लिए बहुत उत्सुक हैं, जो अपनी स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में योगदान देने के साथ भारत के यूरोपीय देशों से संबंधों को सृदृढृ करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. जर्मनी के बाद 28 जून को नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे और खाड़ी देश के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करेंगे. पिछले कई सालों से बीमारी से जूझने के बाद 13 मई को शेख खलीफा का निधन हो गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

12 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

11 hours ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

13 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

11 hours ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

14 hours ago