होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / PM Modi ने एक बार फिर दुनिया के टॉप लीडर्स को छोड़ा पीछे, बने सबसे पसंदीदा लीडर!

PM Modi ने एक बार फिर दुनिया के टॉप लीडर्स को छोड़ा पीछे, बने सबसे पसंदीदा लीडर!

76% लोग ऐसे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लीडरशिप के तरीके को सही माना और उसे सराहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) ने एक सर्वे किया था और इस सर्वे में काफी चौंकाने वाले नतीजे सामने आये हैं. सर्वे की मानें तो 76% अप्रूवल रेटिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दुनिया के सर्वाधिक प्रसिद्ध नेता बन चुके हैं. 

सबसे आगे PM Modi
इस सर्वे में सामने आये डेटा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रे मनुएल लोपेज ओब्रादोर (Andres Manuel Lopez Obrador) का नाम आता है और इन्हें 66% अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है. इसके बाद लिस्ट में अगला नाम स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Alain Berset का है जिन्हें 58% की अप्रूवल रेटिंग मिली है और उनके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाचियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inacio Lula Da Silva) का नाम आता है जिन्हें 49% की अप्रूवल रेटिंग मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली कई बार से लगातार इस लिस्ट में टॉप पोजीशन को अपने नाम कर रहे हैं. 

सबसे ज्यादा नापसंद
सर्वे के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर सर्वे किया गया था उनमें से 76% लोग ऐसे हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की लीडरशिप के तरीके को माना और उसे सराहा जबकि केवल 18% लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई पसंद नहीं है और 6% लोगों ने उनके बारे में किसी भी प्रकार का विचार प्रकट नहीं किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं और उन्हें 40% लोगों से अप्रूवल रेटिंग मिली है. अगर विश्व के 10 प्रमुख नेताओं की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा नापसंद कनाडा के जस्टिन ट्रूडो को किया गया है जिन्हें 58% डिस-अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है.

मोदी की गारंटी और मोदी का जादू
आपको बता दें कि यह सारी जानकारी एक सर्वे के माध्यम से सामने आई है और इस सर्वे के लिए 29 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर के बीच डेटा इकट्ठा किया गया था. कंसल्टेंसी फर्म द्वारा किये गए सर्वे में विश्व के 22 लीडर्स को शामिल किया गया था. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि ‘मोदी की गारंटी’ और ‘मोदी का जादू’ अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के द्वारा भी पहचाना जा रहा है और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक बार फिर इस लिस्ट में टॉप स्थान प्राप्त किया है.

ह भी पढ़ें: उड़ीसा में आयकर विभाग को मिली बड़ी सफलता, छापेमारी में मिले 200 करोड़ रुपए!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago