होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / यात्री ट्रेनों से होता है घाटा? तो इसे सरकार क्यों चलाती है; जानिए मंत्री जी ने क्या कहा

यात्री ट्रेनों से होता है घाटा? तो इसे सरकार क्यों चलाती है; जानिए मंत्री जी ने क्या कहा

मंत्री जी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि हमें सिर्फ जनता की सुविधा के लिए इन सेवाओं का परिचालन करना होगा."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं. वो बात ये है कि रेलवे यात्री ट्रेनों से कोई लाभ नहीं कमाता, बल्कि ये सिर्फ जनता की सेवा के लिए चलाई जाती है. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने ऐसा दावा किया है.

रेलवे को हर एक रुपये पर 55 पैसे का होता है घाटा
मंत्री जी ने महाराष्ट्र के जालना से बिहार के छपरा जंक्शन तक स्पेशल साप्ताहित ट्रेन चलाने के दौरान ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन से रेलवे को राजस्व के रूप में कोई लाभ नहीं मिलता. रेलवे को यात्री रेलगाड़ी पर किए गए हर एक रुपये के खर्च पर 55 पैसे का नुकसान होता है. केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों को सिर्फ इसलिए चलाती है, ताकि जनता को कोई तकलीफ ना हो."

पीएम मोदी ने जनता की सेवा के लिए क्या कहा है
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि हमें सिर्फ जनता की सुविधा के लिए इन सेवाओं का परिचालन करना होगा. उन्होंने कहा कि यात्री रेलगाड़ियों से राजस्व में होने वाले घाटे की भरपाई रेलवे मालगाड़ियों और अन्य सोर्सेज से पूरा करने का प्रयास करती है.

साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
आपको बता दें कि जालना और छपरा के बीच वाया खंडवा, प्रयागराज और वाराणसी के रास्ते एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, जिससे यात्रियों को दिक्कत ना हो. छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में बिहार निवासी अपने घर जाते हैं, जिससे रेलवे पर दबाव बहुत अधिक बढ़ जाता है. इस मद्देनजर रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाती है, जिससे इस पर्व को मनाने के लिए घर जाने वालों को कोई तकलीफ ना हो.

छूट की कई कैटेगरी खत्म
गौरतलब है कि पिछले दिनों रेलवे ने यात्री ट्रेनों पर मिलने वाली कई छूट की कैटेगरी खत्म कर दी है. जैसे- पहले वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से ऊपर) को रेलवे किराये में रियायत दी जाती थी, जिसे खत्म कर दिया गया है. इसके अलावा, यदि आप बच्चों के लिए सीट बुक करेंगे तो आपको पूरा किराया देना होगा. कई सामान्य ट्रेनों को भी सुपरफास्ट कैटेगरी में बदल दिया गया है, जिससे अब आपको अलग से सुरफास्ट चार्ज भी देना होता है, हालांकि उनके स्टॉपेज में कमी नहीं की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

51 minutes ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

21 minutes ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

34 minutes ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

40 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago