होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में इस तारीख को राजकीय शोक घोषित

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में इस तारीख को राजकीय शोक घोषित

गृह मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर सम्मान के निशान के रूप में 11 सितंबर को एक दिवसीय राजकीय शोक होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से ब्रिटेन ही नहीं, पूरा भारत भी शोक में है. भारत में ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में देश में रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा.

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को निधन हो गया और सरकार ने उनके सम्मान में देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. गृह मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर सम्मान के निशान के रूप में 11 सितंबर को एक दिवसीय राजकीय शोक होगा.

ब्रिटेन में 10 दिन का राजकीय शोक
उनके सम्मान में ब्रिटेन में आज से 10 दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा. निधन के बाद से ही बकिंघम पैलेस के बाहर लोगों को भारी हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था. जब तक महारानी का अंतिम संस्कार नहीं हो जाता, तब तक राजकीय शोक जारी रहेगा. बता दें कि महारानी का अंतिम संस्कार 10 दिन बाद किया जाएगा. हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख घोषित होना अभी बाकी है.

96 साल की उम्र में निधन
आपको बता दें कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में निधन हो गया. क्वीन एलिजाबेथ का नाम दुनिया की महान शख्सियतों में शामिल था. क्वीन एलिजाबेथ ने ब्रिटेन पर 70 साल तक शासन किया. बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा है, 'महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया.' बयान में कहा गया, 'द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट (चार्ल्स एंड कैमिला) आज शाम बाल्मोरल में रहेंगे और कल (शुक्रवार) लंदन लौटेंगे.' महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं. पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे.

VIDEO : कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

16 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago