होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के इन 6 देशों पर भी राज करते हैं भारतीय मूल के लोग

ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के इन 6 देशों पर भी राज करते हैं भारतीय मूल के लोग

इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी भारतीय मूल के लोगों के बारे में बताएंगे, जो अलग-अलग देशों में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय मूल के ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री (UK PM Rishi Sunak) बनने की खुशी सिर्फ UK में ही नहीं मनाई जा रही, बल्कि भारत में भी जश्न जैसा माहौल है. हर किसी को इस बात की खुशी है कि जिस देश ने हम पर राज किया, अब उसपर एक भारतवंशी राज करेगा. सुनक के ब्रिटेन का पीएम बनते ही भारत और यूके के बीच रिश्तों को भी एक नया आयाम मिलने की आशा बढ़ गई है.

आपको बता दें कि सुनक अकेले ऐसे भारतवंशी नहीं हैं, जो किसी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, बल्कि कुछ और भारतवंशी ऐसे हैं, जो पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों पर राज करते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी भारतीय मूल के लोगों के बारे में बताएंगे, जो अलग-अलग देशों में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं. ब्रिटेन के अलावा ऐसे 6 देश हैं, जिन्हें ऐसे लोग चला रहे हैं, जो भारतीय मूल के हैं.

कमला हैरिस
अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं. साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शक्तियां भी दी गई थीं. वे भारत के साथ अपने रिश्ते को भी खुलकर बताती हैं. कमला की मां का जन्म भारत में हुआ था, जबकि उनके पिता का जन्म जमैका में हुआ था. कमला ने अपने नाम को भी भारतीय संस्कृति से प्रेरित बताया था.

एंटोनियो कोस्टा
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल के हैं. उनका संबंध गोवा से है. उनके पिता 
ओरलैंडो कोस्टा एक कवि थे. उनके दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा गोवा के निवासी थे. हालांकि एंटोनियो कोस्टा का जन्म भारत में नहीं हुआ, पर उनके रिलेटिव्स आज भी गोवा में रहते हैं. एंटोनियो इस बात को कई बार स्वीकार भी चुके हैं.

वावेल रामकलावन
सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन भी भारतीय मूल के हैं. रामकलावन के पूर्वज भारत के बिहार राज्य के गोपालगंज में रहते थे. उनेक पिता पेशे से लोहार थे, जबकि उनकी मां एक टीचर थीं. उनके राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी थीं.

प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ का संबंध भी भारत से है. जगन्नाथ की जड़ें बिहार राज्य से जुड़ी हुई हैं. आज भी उनकी भारत से आस्था इस कदर जुड़ी हुई है कि वे कुछ दिन पहले अपने पिता की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने वाराणसी भी आए थे. उनके पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी मॉरिशस के शीर्ष नेताओं में गिने जाते थे. वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं.

हलीमा याकूब
सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब का भी संबंध भारत से है. उनके पिता भारतीय मूल के थे. जब वे सिंगापुर की राष्ट्रपति बनी थीं, तो एक ऐसा इतिहास बन गया था, जिसके बारे में कोई कल्पना नहीं करता था. वे यह कि हलीमा याकूब की मां मलय मूल से थीं, इस वजह से उन्हें भी मलय मूल का माना जाता था. सिंगापुर में इनकी आबादी सिर्फ 15 फीसदी है, बावजूद वे राष्ट्रपति बन गईं. यही इतिहास है.

चंद्रिका प्रसाद संतोखी
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का संबंध भी भारत से है. हिंदू परिवार में जन्मे चंद्रिका प्रसाद संतोखी शुरुआत से सूरीनाम के विख्यात चेहरा रहे हैं. उन्हें भारत से इतना प्यार है कि उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ भी संस्कृत भाषा में ली थी.

इरफान अली
1980 में एक भारतीय मूल के परिवार में जन्मे इरफान अली आज कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति हैं. उनके पूर्वज भारत में ही रहते थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

1 hour ago

Bluehill.VC ने जुटाए 400 करोड़ रुपये, अब फ्रंटियर-टेक स्टार्टअप्स पर लगाएगा बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश और केरल सरकार समेत कई बड़े निवेशकों ने Bluehill.VC के पहले फंड में निवेश किया है.

30 minutes ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

3 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

3 hours ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

3 hours ago