होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / नीतीश कुमार ने संभाली सत्ता की कमान: दसवीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल

नीतीश कुमार ने संभाली सत्ता की कमान: दसवीं बार ली बिहार के CM पद की शपथ, लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल

नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, बदलते राजनीतिक समीकरणों और चुनौतियों के बीच वह लगातार दो दशकों तक राज्य की सत्ता के केंद्र में बने रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर राज्य की बागडोर संभाल ली. 74 वर्षीय नीतीश अब देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सबसे लंबा कार्यकाल मुख्यमंत्री के रूप में पूरा किया है.

शपथ ग्रहण में शीर्ष नेताओं की मौजूदगी

गुरुवार (20 नवंबर) को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. कई एनडीए-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये नेता

शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई. जेडीयू की ओर से विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान को मंत्री पद मिला. इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

लगातार बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच लंबी पारी

नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर लगभग पांच दशक लंबा है. कई बार गठबंधन बदलने के कारण जहां उन्हें ‘पलटू राम’ कहा गया, वहीं सुशासन और विकास के एजेंडे पर उन्हें ‘सुशासन बाबू’ की पहचान भी मिली. नीतीश अब देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले शीर्ष 10 नेताओं की सूची में शामिल हैं. उन्होंने बिहार में करीब 19 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है.

जेपी आंदोलन से शुरुआत, 1985 में मिली पहली जीत

1951 में बख्तियारपुर में जन्मे नीतीश कुमार ने राजनीति की शुरुआत जेपी आंदोलन के दौरान की. 1977 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा, पर हार गए. 1985 में उन्हें पहली चुनावी जीत मिली और इसके बाद उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में अपना कद लगातार बढ़ाया.

देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता

1. सिक्किम – पवन कुमार चामलिंग- 25 वर्ष से अधिक (1994–2019)

2. ओडिशा – नवीन पटनायक- 24 वर्ष से अधिक (2000–2024)

 3. पश्चिम बंगाल – ज्योति बसु- 23 वर्ष से अधिक (1977–2000)

4. अरुणाचल प्रदेश – गिगोंग अपांग- 22 वर्ष से अधिक (1980–1999 और 2003–2007)

5. मिजोरम – लाल थानहवला- 22 वर्ष से अधिक (1984–2018)

6. हिमाचल प्रदेश – वीरभद्र सिंह- 21 वर्ष से अधिक (1983–2017 के बीच कई कार्यकाल)

7. त्रिपुरा – माणिक सरकार- 19 वर्ष से अधिक (1998–2018)

8. बिहार – नीतीश कुमार -लगभग 19 वर्ष (2000, 2005–2014, 2015–2025)

9. तमिलनाडु – एम. करुणानिधि -18 वर्ष से अधिक

10. पंजाब – प्रकाश सिंह बादल- 18 वर्ष से अधिक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago