होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / नायब सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, जानें कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर?

नायब सैनी बने हरियाणा के नए सीएम, जानें कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर?

हरियाणा सरकार की कमान अब मनोहर लाल खट्टर की जगह, नए सीएम नायब सैनी ने संभाल ली है. मंगलवार को उन्होंने सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है. नायब ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में से एक हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत में एक बड़ा बदलाव हो गया है. इसके बदलाव के साथ ही अब नायब सैनी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं.  मंगलवार को नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. शपथ ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने अब हरियाणा सरकार की कमान संभाल ली है. 

जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी

नायब सैनी ओबीसी नेता हैं और पार्टी जाहिर तौर पर उनको चेहरा बना आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चल रही है. नायब सैनी फिलहाल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वह अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं. 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा सांसद के तौर पर संसद पहुंचे थे. इससे पहले उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं. सैनी 1996 से भाजपा से जुड़े हुए हैं, तब वह संगठन के लिए काम करते थे. उनकी राजनीतिक यात्रा  2002 में शुरू हुई. उन्हें शुरुआत में हरियाणा में भाजपा के युवा मोर्चा का कामकाज देखने की जिम्मेदारी मिली. इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष के तौर पर काम किया और 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बने. 2014 में वे नारायणगढ़ सीट से विधायक बने और फिर 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे. इनके पास खनन मंत्रालय की जिम्मेदारी थी. फिर 3 साल बाद पार्टी ने 2019 में उन्हें कुरुक्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ाया. नायब सैनी की पहचान बड़े ओबीसी नेता के तौर पर है.
 

नायब ओबीसी समुदाय के बड़े नेता 

नायब सैनी का नाम ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल है. नायब को मनोहर लाल खट्टर का बहुत करीबी माना जाता है. मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लिए नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव भी खुद मनोहर ला खट्टर ने ही दिया था. अब आने वाले दिनों में यह देखा जाएगा कि नयाब सिंह अपने मंत्रिमंडल में किसे जगह देते हैं, इनमें वही पुराने चेहरे होंगे या कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago