होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / अमेरिका पहुंचे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप से की मुलाकात

अमेरिका पहुंचे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप से की मुलाकात

आज यानी 20 जनवरी, 2025 को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई दिग्गज शामिल होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज यानी 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दुनिया के कई दिग्गज नेता व उद्योग जगत की हस्तियां वॉशिंगटन पहुंच रही हैं. इस ग्रैंड इवेंट से पहले अमेरिका में एक डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी भी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की मुलाकात की एक तस्वीर वायरल हो रही है. 

रात्रिभोज में भारत से केवल अंबानी हुए शामिल
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है. 18 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे अंबानी उन चुनिंदा 100 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कल शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज में भाग लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी और नीता अंबानी शायद रात्रिभोज में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे, जहां उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जेडी और उषा वेंस ने भी उनसे मुलाकात की. अंबानी परिवार के ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं.

अंबानी परिवार के ट्रंप के साथ घनिष्ठ संबंध

बता दें, सबसे अमीर भारतीय उस समय मौजूद थे, जब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 2017 में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन के लिए हैदराबाद आई थीं. इवांका उस समय राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार थीं. फरवरी, 2020 में जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पिछली बार भारत आए थे, तब भी वह मौजूद थे. इवांका, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी सबसे बड़ी बेटी अरबेला रोज उन मशहूर हस्तियों में शामिल थीं, जो मार्च, 2024 में गुजरात के जामनगर में अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत और मंगेतर राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय विवाह-पूर्व समारोह में शामिल हुए थे.

शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल
ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह सितारों से भरा रहने का अनुमान है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ-साथ उनके पति, प्रथम महिला जिल बाइडन और ‘सेकेंड जेंटलमैन’ डग एमहॉफ, तथा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है. विश्व के तीन सबसे धनी व्यक्ति- प्रौद्योगिकी उद्यमी और ट्रंप के सबसे मुखर समर्थक एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) टिम कुक और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को समारोह में प्रमुख स्थान मिलेगा. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहने वाले संभावित लोगों में ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही का नाम भी शामिल है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago