होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब गांव गांव पहुंचेगा संघ, जानिए क्या बोले आरएसएस प्रमुख?

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब गांव गांव पहुंचेगा संघ, जानिए क्या बोले आरएसएस प्रमुख?

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद शनिवार को पहली बार गोरखपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर में पांच दिन के प्रवास पर हैं. वह 16 जून तक गोरखपुर के एसवीएम पब्लिक स्कूल चिऊंटहा में ही प्रवास करेंगे. इस बीच शनिवार को सीएम योगी सो उनकी मुलाकात हो सकती है.  यूपी के खराब चुनाव नतीजों और बीजेपी से नाराजगी के बीच मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. आपको बता दें, मोहन भागवत 17 जून तक गोरखपुर में ही रहेंगे, इस बीच उन्होंने स्वयंसेवकों को बौद्धिक संंबोधन देकर आरएसएस को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया. 

गांव गांव तक पहुंच बनाए आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों से कहा है कि वह संघ के विस्तार की चिंता करें. संघ से कैसे जन-जन को जोड़ना है, इसके लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें. शहर की गली-मोहल्लों तक तो इसके लिए पहुंचे ही, गांव-गांव तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करें. इस दौरान मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को उनकी कार्यक्षमता याद दिलाकर संघ के लिए उपयोगी बनने का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और संघ की रीति-नीति को अच्छी तरह से समझते हैं. जरूरत केवल संघ के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर विस्तार के लिए सक्रिय होने की है. 

राष्ट्र व समाज का उत्थान और सुरक्षा संघ का उद्देश्य
संघ का उद्देश्य राष्ट्र व समाज का उत्थान व सुरक्षा है, इस दिशा में पूरी ईमानदारी से काम करें. राष्ट्र व समाज के विकास पर जोर दें. संघ प्रमुख ने कहा कि संगठन की कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता हर स्वयंसेवक में दिखनी चाहिए. यही स्वयंसेवकों की पहचान और ताकत है.

शताब्दी वर्ष तक हर गांव में लगवानी है शाखा
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कह कि वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाएगा. यह संघ के लिए सौभाग्य का वर्ष रहेगा और हमें इसे और भी सौभाग्यशाली बनाना है. इस वर्ष हमें कुछ बड़ा करना है, स्थापना वर्ष तक हर खंड व गांव तक संघ को पहुंचाना है. गांव-गांव में स्वयंसेवकों का समूह बनाकर खंड स्तर पर शाखाएं लगवानी हैं, जिससे राष्ट्र व समाज के विकास में संघ की भूमिका अंतिम पायदान तक सुनिश्चित हो सके. आपको बता दें, 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मोहन भागवत यूपी में संघ को मजबूत बनाने की ओर काम कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें-देश में खुलेगा ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय’, 100 भाषाओं में उपलब्ध होंगी 10 हजार किताबें


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago