✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / इस साल 500 अरब डॉलर को पार कर जाएगी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था: CM फडणवीस

इस साल 500 अरब डॉलर को पार कर जाएगी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था: CM फडणवीस

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज, तटीय सड़क परियोजना (The trans-harbour link bridge, coastal road project) पूरी होने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री (Chief Minister) देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर दूरदर्शन के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि हम ट्रांस-हार्बर लिंक ब्रिज, तटीय सड़क परियोजना (The trans-harbour link bridge, coastal road project) के पूरा होने के करीब हैं. इसके अलावा मुंबई में मेट्रो की दो नई लाइनों पर भी पहले से ही काम किया जा रहा है. 

2031-32 तक एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को हासिल कर लेगा महाराष्ट्र

फडणवीस ने दावा किया कि इस साल महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 500 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य 2031-32 तक एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था हो हासिल कर लेगा, लेकिन हम इसे उससे पहले यानी 2028 तक हासिल करना चाहते हैं.

वित्त वर्ष 2023 में राज्य की GDP की अनुमानित वृद्धि 7 प्रतिशत

आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्त वर्ष 2023 के लिए महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया था, जबकि इस वित्तीय वर्ष में देश की GDP के लिए 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया था. वहीं, राज्य में कृषि और इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, जबकि उद्योग क्षेत्र में  6.1 प्रतिशत और सर्विस में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया था. प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, 2022-23 के लिए नाममात्र (मौजूदा कीमतों पर) सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 35,27,084 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था. 

इसे भी पढ़ें-Zomato लॉन्च करने जा रहा एक नया App, मिलेगी शॉपिंग और मूवी टिकट बुकिंग की सुविधा

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती का राष्ट्रीय समारोह, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

भारत-भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर होगी चर्चा, युवाओं के साथ संवाद के अलावा विभिन्न भारतीय समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी

2 days ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

10-October-2026

25 साल का सफर पूरा होने पर सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे PM मोदी, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ बताते हुए देश के निरंतर विकास और सभी के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे. 

08-October-2026

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

07-October-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

10 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

1 hour ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

3 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

5 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

5 hours ago