होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Lok Sabha Election: किस दिन होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, आ गई वो तारीख

Lok Sabha Election: किस दिन होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, आ गई वो तारीख

चुनाव आयोग इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है. आयोग की टीमें राज्यों का दौरा कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश को इस साल लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) से गुजरना है. चुनाव आयोग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की टीमों ने आंध्र प्रदेश का दौरा करके चुनावी तैयारियों का जायजा ले लिया है. अब 15 फरवरी को आयोग की टीम ओडिशा जाएगी और 20 को बिहार. टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार सहित 8 अधिकारी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि आयोग की टीमें मार्च के पहले सप्ताह तक सभी राज्यों में चुनाव की तैयारियों को परख लेंगी और उसके बाद चुनाव का ऐलान किया जाएगा.

2019 जैसा होगा शेड्यूल!
चुनाव आयोग मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव 2024 की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी. पहले चरण का मतदान अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक होने की संभावना है. 2019 में निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को आम चुनाव का ऐलान किया था और 24 मई को पूरी प्रक्रिया समाप्त हो गई थी. गौरतलब है कि आयोग की टीमें अलग-अलग राज्यों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था सहित कई पहलुओं को परखती हैं, उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है. इसी क्रम में आयोग ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश का दौरा किया और 15 से 17 फरवरी तक टीम ओडिशा में रहेगी.  इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. 

किसकी जीत के हैं आसार?
ओडिशा के बाद टीम बिहार और फिर तमिलनाडु दौरे पर आयोग की टीमें जाएंगी. इसी महीने के अंत तक यूपी और बंगाल में भी तैयारियों का जायजा ले लिया जाएगा. अनुमान है कि इस बार लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में लगभग 11.8 लाख बूथ बनाए जाएंगे. इसके साथ ही देश भर में मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर करीब 95 करोड़ पहुंच सकती है. 2019 में यह आंकड़ा करीब 90 करोड़ था. लोकसभा चुनाव में जीत-हार के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की संभावना अधिक नजर आ रही है. क्योंकि विपक्षी दलों का गठबंधन लगातार ढीला होता जा रहा है. नीतीश कुमार उसे छोड़कर वापस भाजपा चले गए हैं. ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल भी उन्हीं की राह पर हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago