होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / झारखंड में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या 'महारानी' बन पाएंगी Kalpana Soren? 

झारखंड में बड़े बदलाव की तैयारी, क्या 'महारानी' बन पाएंगी Kalpana Soren? 

ED के शिकंजे में फंसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को राज्य का नया CM बनाने की चर्चा चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिहार के साथ-साथ इस समय झारखंड (Jharkhand) को लेकर भी सबसे ज्यादा चर्चा है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सवालों से बच रहे हैं. ED को उनके दिल्ली आवास से भी बैरंग लौटना पड़ा है. खुद CM का पिछले कुछ घंटों से कुछ पता नहीं है. इसे ED से बचने की कोशिश करार दिया जा रहा है. इस बीच, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी चल रही है. 

27 साल पुराना वो एपिसोड
बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने अपने सभी सहयोगी विधायकों को रांची बुलाया है और जल्द ही वह CM के लिए अपनी वाइफ कल्पना के नाम की घोषणा कर सकते हैं. यदि ऐसा होता है, तो यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा करीब 27 साल पहले बिहार में हुआ था. उस वक्त राजद (RJD) प्रमुख लालू यादव पर गिरफ्तारी पर तलवार लटक रही थी और उन्होंने सीएम की कुर्सी बचाने के लिए अपनी पत्नी राबड़ी देवी राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था. इस बात की संभावना प्रबल है कि ED कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत को गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में उनके पास CM की कुर्सी बचाने का यही एकमात्र विकल्प है कि अपनी पत्नी को राज्य की कमान सौंप दी जाए.

ये भी पढ़ें - Jharkhand: क्या है वो जमीन घोटाला, जो बन गया है Hemant Soren के गले की फांस?

पहले से हो रही है नाम की चर्चा
वैसे, ऐसा नहीं है कि कल्पना सोरेन के नाम को हवा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दावे के बाद मिली है. ED का शिकंजा हेमंत पर कसने के बाद से ही कल्पना सोरेन को झारखंड का नया सीएम बनाने की चर्चा चल रही है. हालांकि, ये बात अलग है कि कल्पना राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहती हैं. जानकारी के मुताबिक, हेमंत सोरेन की पत्नी एक स्कूल का संचालन करती हैं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होती हैं. कल्पना सोरेन ने  रांची के एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. 7 फरवरी 2006 को उनकी और हेमंत सोरेन से शादी हुई थी. 

वैसे ही मोड़ ले रही सियासत
कल्पना सार्वजनिक मंचों पर कम ही नजर आती हैं. उन्होंने राजनीति में भी अब तक खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है. ऐसे में विरोधियों का मानना है कि उनके लिए राज्य संभालना मुश्किल होगा. जबकि सोरेन परिवार के समर्थकों को लगता है कि यदि कल्पना को नेतृत्व का मौका मिलता है तो वे झारखंड के राजनीतिक हालात के साथ-साथ राज्य को संभालने में भी सक्षम हो सकती हैं. कुछ लोग तो इसे Sony चैनल पर प्रसारित वेबसीरीज 'महारानी' से जोड़कर भी देख रहे हैं. उनका कहना है कि झारखंड की सियासत बिल्कुल वैसे ही मोड़ ले रही है, जैसे कि 'महारानी' की कहानी ने लिया था. अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या कल्पना सोरेन 'महारानी' बन पाती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago