होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, कर रहे थे जनसभा

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, कर रहे थे जनसभा

राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टोक्यो: जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रह चुके शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. जब उन्हें गोली मारी गई, तब वे नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के दौरान हमलावर ने उनको गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए.

चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे
राज्य प्रसारक एनएचके के अनुसार, यह घटना नारा शहर के यामातोसैदाईजी स्टेशन के पास (स्थानीय समयानुसार) लगभग 11.30 बजे हुई, जब 67 वर्षीय पूर्व नेता लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के लिए भाषण दे रहे थे. 

पीछे से एक बन्दूक से गोली मारने का अंदेशा
एनएचके की रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के वक्त साइट पर एक गोली चलने की आवाज सुनी गई और आबे के शरीर से खून बहता देखा गया. पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई थी. इस मामले में 40 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

 

 

घटनास्थल पर मिली बंदूक
पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल से एक बंदूक जब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था. आपको बता दें कि आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें आंतों की बीमारी, अल्सरेटिव कोलाइटिस से राहत मिली है.

पूरी दुनिया हैरान
जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं कम होती हैं. यहां हैंडगन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस घटना से पूरी दुनिया हैरान है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

1 hour ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

2 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

1 hour ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

4 hours ago