होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / आयकर विभाग ने खातों से निकाले 65 करोड़ रुपये, कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप 

आयकर विभाग ने खातों से निकाले 65 करोड़ रुपये, कांग्रेस पार्टी ने लगाया आरोप 

इस मामले में आयकर विभाग की ओर ट्रिब्‍यूनल में जब शिकायत की गई तो उन्‍होंने पार्टी के खाते सीज करने पर रोक लगा दी थी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी को 210 करोड़ की रिकवरी का नोटिस जारी करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस मामले की सुनवाई के बावजूद उसके खातों से 65 करोड़ रुपये निकाल लिए गए हैं. कांग्रेस पार्टी ने ये भी कहा कि सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ये कार्रवाई उनके खिलाफ तब हुई है जब उनका मामला अभी अदालत में विचाराधीन है. ऐसे में ये कार्रवाई गलत है. इसमें कांग्रेस के खाते से 60 करोड़ और आईवाईसी के खाते से 5 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं.  

ट्रिब्‍यूनल ने 210 करोड़ के नोटिस पर दिया स्‍टे 
कांग्रेस पार्टी के कोषाध्‍यक्ष अजय माकन ने कहा कि आयकर विभाग की ओर से उनकी पार्टी को जो 210 करोड़ रुपये का नोटिस दिया गया था, उस मामले में ट्रिब्‍यूनल पहले ही स्‍टे दे चुकी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस मामले में ग्रहणाधिकार (Lien) भी दर्ज कर लिया गया है. उन्‍होंने आरोप लगाया कि फिर भी विभाग ने पार्टी खातों से पैसे निकालकर गैर लोकतांत्रिक कार्रवाई की है. इससे देश की बहुदलीय व्‍यवस्‍था को खतरा हो सकता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर इस मामले में न्‍यायपालिका ने हस्‍तक्षेप नहीं किया तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा. 

 

आईटी ट्रिब्‍यूनल ने दी थी पार्टी को दी थी राहत 
आयकर विभाग की ओर से पार्टी को दिए गए 210 करोड़ रुपये के नोटिस के मामले में कांग्रेस पार्टी के द्वारा ट्रिब्‍यूनल का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद उसे वहां से राहत मिल गई थी. ट्रिब्‍यूनल ने पैसों की जब्‍ती पर भी राक लगा दी थी. इस मामले में कांग्रेस पार्टी को 115 करोड़ रुपये रोककर बाकी रकम खर्च करने की अनुमति दे दी है. कांग्रेस पार्टी के वकील ने बताया कि खातों को सीज किए जाने के बाद पार्टी लोकतंत्र के पर्व चुनावों में भाग नहीं ले पाएगी. 

अजय माकन ने लगाया ये आरोप 
कांग्रेस पार्टी के कोषाध्‍यक्ष अजय माकन ने कहा कि अगर जांच एजेंसियों की कार्रवाई इसी तरह से जारी रही तो आने वाले समय में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगा. लेकिन उन्‍होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को न्‍यायपालिका पर पूरी तरह से विश्‍वास है. 

ये भी पढ़ें: 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago