होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Inside Story: अर्पिता को कितने करोड़ 'अर्पित'? जिस अलमारी को खोलो, गिर रहे नोटों के बंडल

Inside Story: अर्पिता को कितने करोड़ 'अर्पित'? जिस अलमारी को खोलो, गिर रहे नोटों के बंडल

इतना ही नहीं, अधिकारियों को 3 किलोग्राम सोना भी मिला है. लगभग 28 करोड़ जो रुपये मिले हैं, वो अर्पिता के बेडरूम में एक अलमारी से बरामद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कोलकाता: अर्पिता के पास घोटाले के आखिर कितने करोड़ रुपये हैं? ED के अधिकारी जिस अलमारी को खोल रहे हैं, उनमें नोटों के बंडल ही बंडल दिख रहे हैं. बुधवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके बेलघरिया में अर्पिता मुखर्जी के एक दूसरे आवास पर धावा बोला तो वहां से 27.9 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.

3 किलोग्राम सोना भी मिला
इतना ही नहीं, अधिकारियों को 3 किलोग्राम सोना भी मिला है. लगभग 28 करोड़ जो रुपये मिले हैं, वो अर्पिता के बेडरूम में एक अलमारी से बरामद हुए हैं. ईडी के अधिकारी ने बताया, "रिकवरी की गई मुद्राएं 500 रुपये और 2,000 रुपये में हैं. हमने तीन किलो सोना भी बरामद किया है."

क्या हुआ जब अधिकारी बेडरूम में घुसे
बता दें कि जब बुधवार शाम को, केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ ईडी के अधिकारियों ने मुखर्जी के आवास के प्रवेश द्वार को तोड़ा और आवास के एक बेडरूम में अलमारी खोला तो उनकी आंखें चौंधिया गईं. अधिकारियों को अलमारी खोलते ही उनमें 500 रुपये और 2,000 के नोटों के बंडल का अंबार दिखा. इसके बाद अधिकारियों ने नोटों की गिनती में मदद के लिए तुरंत कोलकाता में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क किया.

जब शुरू हुई नोटों की गिनती
आधे घंटे के भीतर, भारतीय स्टेट बैंक के चार अधिकारी चार जंबो करेंसी काउंटिंग मशीनों के साथ पहुंचे, जो एक बार में 1,000 नोट गिनने में सक्षम थे. इसके बाद शुरू हुई नोटों की गिनती तो निकला 27.9 करोड़ रुपये.

एक ही कॉम्पलेक्स में दो फ्लैट का मालकिन
जिस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में ED ने छापा मारा, उसमें अर्पिता मुखर्जी के नाम दो फ्लैट हैं. इनमें से एक तो उसने हाल में ही खरीदा था. उसमें से अधिकारियों को कुछ नहीं मिला, क्योंकि वह लगभग खाली था.

49 करोड़ 71 लाख रुपये मिले
आपको बता दें कि इससे पहले 22 जुलाई को, ED के अधिकारियों ने दक्षिण कोलकाता में अर्पिता मुखर्जी के डायमंड पार्क हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित आवास से 21.20 करोड़ रुपये, 70 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 90 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए. दोनों दिन की रिकवरी मिला दी जाए तो अर्पिता के घर से 49 करोड़ 71 लाख रुपये मिल चुके हैं.

एप्पल के कई महंगे फोन भी मिले
इसके अलावा एप्पल के कई महंगे फोन, कई फ्लैटों के सेल डीड और कई हाई-एंड पैसेंजर वाहनों के दस्तावेज भी मिले. इसके बाद पहले पार्थ चटर्जी और फिर अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का रिकॉर्ड, जानिए सभी के नाम और उनकी लंबाई


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

10 hours ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

12 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

10 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

8 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

9 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

10 hours ago