होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कितने अमीर हैं महाराष्ट्र की राजनीति को 360 डिग्री घुमाने वाले एकनाथ शिंदे?

कितने अमीर हैं महाराष्ट्र की राजनीति को 360 डिग्री घुमाने वाले एकनाथ शिंदे?

2019 के विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दाखिल किया था, उससे उनकी संपत्ति का पता चलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महाराष्ट्र की राजनीति को 360 डिग्री घुमाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले एकनाथ शिंदे के पास पावर के साथ-साथ पैसा भी कम नहीं है. 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव आयोग में जो हलफनामा दाखिल किया था, उससे उनकी संपत्ति का पता चलता है. अब जब वह मुख्यमंत्री बन गए हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले चुनाव तक उनकी प्रॉपर्टी का आंकड़ा कहां जाता है. 

रिक्शा ड्राइवर से CM तक
रिक्शा ड्राइवर से CM की कुर्सी तक पहुंचने वाले शिंदे ने शिवसेना, खासकर ठाकरे परिवार को हिलाकर रख दिया है. उन्होंने उद्धव ठाकरे को कांग्रेस-NCP का साथ छोड़कर भाजपा से हाथ मिलाने का ऑफर दिया था और इससे कम पर मानने को तैयार नहीं थे. उद्धव के इससे इनकार करने के बाद यह तय था कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार जाने वाली है. 

11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति
चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे के अनुसार, एकनाथ शिंदे के पास 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है. शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी. अमूमन यह विभाग मुख्यमंत्री अपने पास ही रखते हैं, लेकिन उद्धव ने इसकी कमान शिंदे को सौंपी थी. पिछले तीन सालों यानी कि 2019 के बाद से शिंदे की संपत्ति के ग्राफ में क्या उतार-चढ़ाव हुआ, ये तो फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन जो जानकारी मौजूद है उसके अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को गाड़ियों का भी शौक है. 

शिंदे के पास 7 गाड़ियां
एकनाथ शिंदे के पास कुल सात गाड़ियां हैं, जिसमें दो स्कॉर्पियो, दो इनोवा और एक बोलेरो शामिल हैं. 2019 में इन सभी वाहनों की कीमत 46 लाख रुपए आंकी गई थी. शिंदे ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास 4 लाख 12 हजार रुपए मूल्य का 110 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 580 ग्राम सोना है. इस हलफनामे में उन्होंने अपने पास रिवॉल्वर और एक पिस्टल की जानकारी भी दी थी. वहीं, लोन की बात करें तो 2019 में उनके ऊपर 3 करोड़ 74 लाख 60 हजार 261 की देनदारी भी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

6 hours ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

7 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

6 hours ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

9 hours ago