होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / हिलेरी क्लिंटन ने स्कर्ट छोड़कर क्यों पहना पैंटसूट? खुद उठाया उस ‘शर्मनाक’ घटना से पर्दा  

हिलेरी क्लिंटन ने स्कर्ट छोड़कर क्यों पहना पैंटसूट? खुद उठाया उस ‘शर्मनाक’ घटना से पर्दा  

हिलेरी ने बताया कि स्कर्ट उनके पसंदीदा आउटफिट में शामिल था, लेकिन एक घटना के चलते उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. इसके बाद से उन्होंने पैंटसूट पहनना शुरू कर दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए पहचानी जाती हैं. उन्हें ज़्यादातर पेंट और कोट यानी कि पैंटसूट में देखा जाता है. हालांकि, कुछ साल पहले तक उन्हें स्कर्ट पहनना अधिक पसंद था. हिलेरी आधिकारिक यात्राओं, कार्यक्रमों में भी स्कर्ट को तरजीह देती थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी सबसे कम्फर्टेबल आउटफिट को छोड़ना पड़ा. 

मीडिया से बातचीत में किया खुलासा
हिलेरी क्लिंटन ने हाल ही में CBS न्यूज़ से बातचीत में बताया कि आखिर क्यों उन्हें स्कर्ट सूट छोड़कर पैंटसूट अपनाना पड़ा. हिलेरी ने कहा, 'स्कर्ट उनके पसंदीदा आउटफिट में शामिल था, लेकिन एक घटना के चलते उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. इसके बाद से उन्होंने पैंटसूट पहनना शुरू कर दिया. अब वह इसमें कम्फर्टेबल हैं'. 

ब्राजील यात्रा ने सबकुछ बदल दिया
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि 1995 में वह ब्राजील की यात्रा कर गई थीं. इस दौरान उन्होंने क्रीम कलर का स्कर्ट सूट पहना हुआ था. उन्होंने कहा, 'मैं काउच पर बैठी थी और तभी वहां प्रेस की एंट्री हुई. फोटोग्राफरों ने अंदर दाखिल होते ही कैमरे की फ़्लैशलाइट चमकाना शुरू कर दिया. कुछ फोटोग्राफर्स का फोकस मेरे स्कर्ट पर था, जो मेरे लिए काफी असहज करने वाला था. उस इवेंट के खत्म होने पर मैंने राहत की सांस ली, मगर कुछ दिनों बाद जो खबर मुझे मिली वो चौंकाने वाली थी'.

फोटोग्राफर्स को रहता था इस बात का इंतजार
हिलेरी ने बताया कि फोटोग्राफर कुछ ऐसी तस्वीरें लेने भी सफल रहे, जो उन्हें नहीं लेनी चाहिए थी. इन तस्वीरों को ब्राजील की अंडरगारमेंट्स बनाने वाली एक कंपनी ने अपने विज्ञापनों में इस्तेमाल भी किया, जिसकी वजह से मुझे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी. हिलेरी के मुताबिक, कुछ ऐसे भी फोटोग्राफर थे, जिन्हें उनके सीढ़ियां चढ़ने का इंतजार रहता था, ताकि वो स्कर्ट के अंदर झांकती हुई कुछ तस्वीरें क्लिक कर सकें. इन सब कारणों के चलते उन्होंने स्कर्ट सूट छोड़कर पैंटसूट पहनना शुरू किया.  

पर्सनालिटी को सूट करता है पैंटसूट
इस सवाल के जवाब में कि पैंटसूट में वह कैसा महसूस करती हैं? हिलेरी क्लिंटन ने कहा, ‘मैं काफी समय से पैंटसूट पहन रही हूं. ये मेरी पर्सनालिटी को काफी सूट करता है. शुरुआत में थोड़ा अजीब लगा, लेकिन अब आदत हो गई है. इस आउटफिट में मैं ज्यादा कम्फर्टेबल महसूस करती हूं. क्योंकि मुझे ब्राजील जैसी किसी घटना की आशंका नहीं रहती. वो मेरे लिए बेहद शर्मनाक पल था. वाइट हाउस से मुझे पता चला था कि ब्राजील की कंपनी ने मेरे फोटो विज्ञापन में इस्तेमाल किए हैं’. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

14 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago