होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी सहित तमाम नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, PM मोदी सहित तमाम नेताओं ने व्यक्त की संवेदनाएं

89 साल की उम्र में हरियाणा पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है. PM मोदी ने चौटाला के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इंडियन नेशनल लोकदल के चीफ और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में को निधन हो गया. शुक्रवार यानी 20 दिसंबर 2024 को उन्होंने गुरुग्राम में स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली. ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा में सबसे सक्रिय और कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता था. उनके निधन पर की तमाम राजनीति दलों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है. बता दें, ओमप्रकाश चौटाला की गिनती हरियाणा के प्रभावशाली नेताओं में होती है. 2022 में 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

चौटाला का राजनीतिक सफर

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे. उन्होंने आखिरी बार 2005 में रोड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ा था. वह ओमप्रकाश चार बार हरियाणा के सीएम रहे. चौटाला परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है और से हिसार का रहने वाला है और ये इलाका जाटों का गढ़ माना जाता है. हरियाणा की राजनीति में जाट समुदाय का अच्छा खासा प्रभाव है. हरियाणा और देश की सियासत में चौटाला के पिता चौधरी देवीलाल ताऊ मशहूर रहे. वह देश के डिप्टी पीएम भी रहे. ओमप्रकाश चौटाला के अलावा उनके तीन बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है. जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे. 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा यहीं समाप्त नहीं हुई, उन्होंने 1999 में बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई. 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने.  

87 की उम्र में पास की 10वीं और 12वीं की परीक्षा

ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी. इसे लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चौटाला ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे. अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था. अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था, जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे .चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी. 
 

पीएम ने चौटाला के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं." पीएम कई ओर से पोस्ट की गई पुरानी तस्वीर में वह चौटाला के साथ खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं. यह तस्वीर उस समय की है, जब मोदी गुजरात के और चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे."

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी एक्स पर पोस्ट कर ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा, "हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुःखद है. उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं." वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख जताया. एक्स पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ''हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, शोकाकुल परिजनों और उनके शोक संतप्त समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago