होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Happy Birthday :BJP की सबसे अमीर महिला मंत्री हैं मीनाक्षी लेखी? जानिए कितनी है संपत्ति?

Happy Birthday :BJP की सबसे अमीर महिला मंत्री हैं मीनाक्षी लेखी? जानिए कितनी है संपत्ति?

मंगलवार यानी 28 अप्रैल को सांसद व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का जन्मदिन है. मीनाक्षी लेखी के पास करोड़ों की संपत्ति है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपने कई मौजूदा सांसदों का टिकट काटा है, जिसमें एक नाम लोकसभा सांसद और कैबिनेट की मंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) का भी है.  मीनाक्षी लेखी की जगह इस बार बांसुरी स्वराज (सुषमा स्वराज की बेटी) को नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है. बावजूद इसके  मीनाक्षी लेखी दिल्ली में पार्टी के लिए जोरों-शोरों से प्रचार-प्रासर कर रही हैं. आपको बता दें, आज यानी 30 अप्रैल को मीनाक्षी लेखी का जन्मदिन है. तो चलिए आज इस खास मौके पर हम जानते हैं कि मीनाक्षी लेखी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं?

भाजपा की सबसे अमीर महिला मंत्री
30 अप्रैल 1967 को दिल्ली में जन्मी मीनाक्षी लेखी वर्तमान में सांसद व विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री हैं. वह भाजपा की ओर से लोकसभा में दो बार नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुकी हैं. मीनाक्षी लेखी अपनी संपत्ति को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं, क्योंकि ये केंद्र सरकार के कैबिनेट की सबसे अमीर महिला मंत्री हैं. कैबिनेट में निर्माला सीतारमण, अनुप्रिया पटेल, स्मृति ईरानी समेत जितनी भी महिला मंत्री हैं, उनमें सबसे ज्यादा संपत्ति मीनाक्षी लेखी के पास है. मीनाक्षी लेखी ना सिर्फ महिलाओं में बल्कि केंद्र सरकार के टॉप-10 दौलतमंद मंत्रियों में भी शामिल हैं. वहीं, मीनाक्षी लेखी सुप्रीम कोर्ट की वकील भी हैं. उनके पति अमन लेखी (Aman Lekhi) भी देश के दिग्गज वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं. अमन लेखी भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं. उनकी गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में भी होती है. 

करोड़ों की संपत्ति, लाखों में निवेश  
चुनावी हलफनामे के अनुसार मीनाक्षी लेखी की कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपये है. इसमें चल और अचल संपत्ति दोनों शामिल है. मीनाक्षी लेखी और उनके पति अमन लेखी के अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 3 करोड़ रुपये जमा हैं. मीनाक्षी लेखी ने कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में 6 लाख रुपये निवेश किए हुए हैं. इसके अलावा एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसियों में 76 लाख रुपये से ज्यादा निवेश किए हैं. मीनाक्षी लेखी के नाम पर कोई कार नहीं है, लेकिन उन्होंने अपने पति अमन लेखी के 6 वाहनों का जिक्र किया है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपये है.

आलीशान घर, लाखों के गहने
मीनाक्षी का दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. वहीं, 1 करोड़ रुपये की कीमत का एक अपार्टमेंट भी है. वहीं, दिल्ली में इनके दो और फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 4 करोड़ रुपये है. मीनाक्षी लेखी के पास 49 लाख और अमन लेखी के पास 25 लाख के गहने हैं. कुल मिलाकर उनके परिवार के पास सोने व चांदी के 81 लाख रुपये के गहने हैं. मीनाक्षी के पति के पास लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का कमर्शियल स्पेस है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

41 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago