होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / देश में एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू, आम लोगों को PM मोदी ने दिया तोहफा

देश में एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू, आम लोगों को PM मोदी ने दिया तोहफा

पहले फेज में यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट की सेवाएं शुरू की गई हैं. इस एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को झारखंड के देवघर में नवनिर्मित इंटरनेशनल एयरपोर्ट और देवघर एम्स राष्ट्र को समर्पित किया. उन्होंने देवघर में आयोजित एक शानदार कार्यक्रम में देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए इंडिगो एयरलाइन्स की पहली फ्लाइट को उड़ने की इजाजत दी.

रांची के बाद दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
देवघर एयरपोर्ट झारखंड में रांची के बाद दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. पहले फेज में यहां से डोमेस्टिक फ्लाइट की सेवाएं शुरू की गई हैं. इस एयरपोर्ट का निर्माण लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. इसमें 50 फीसदी अंशदान डीआरडीओ का है. यह हवाई अड्डा सामरिक नजरिए से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा. एयरपोर्ट की इमारत पर यहां के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनायी गयी है. इस पर ब्रास से पंचशूल बनाया गया है, जो दूर से ही दिखता है। ऐसा ही पंचशूल बाबा वैद्यनाथ मंदिर में भी है.

2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था शिलान्यास
गौरतलब है कि इस एयरपोर्ट का ऑनलाइन शिलान्यास 25 मई, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. देवघर में प्रतिवर्ष सावन में एक महीने तक विशाल श्रावणी मेले का आयोजन होता है, जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं. मेले के पहले यहां से उड़ान सेवाएं शुरू होने से बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं पर काफी सहूलियत होगी.

16 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजना
प्रधानमंत्री ने झारखंड में हाईवे, रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, गैस बॉटलिंग प्लांट सहित 16 हजार 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं झारखंड की तकदीर बदलेंगी. इनके जरिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की सोच को साकार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलेगा.

सिंधिया ने क्या कहा
इस मौके पर मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि झारखंड के दुमका, बोकारो और जमशेदपुर में भी एयरपोर्ट को जल्द ऑपरेशनल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह हवाई चप्पल पहनने वालों की सुगम हवाई यात्रा की प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना को जमीन पर उतारने की दिशा में ठोस कदम है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

1 day ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

57 seconds ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI करेगी जांच, Sammaan Capital ने कहा- किसी भी मामले में कंपनी आरोपी नहीं

दिल्ली पुलिस की EOW की FIR में Sammaan Capital को कथित लेनदेन का पीड़ित बताया गया, कंपनी ने कहा- पांच समूहों को दिए गए सभी ऋण की राशि वापस मिल चुकी है.

52 minutes ago

अब प्राइवेट कंपनियां भी बनाएंगी अग्नि जैसी मिसाइलें, DRDO ने मांगे आवेदन

DRDO ने मिसाइल और बम वेपन सिस्टम के लिए निजी कंपनियों से मांगे आवेदन, ‘डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर’ मॉडल के तहत होगा चयन

3 hours ago

भारत के खाते में आएंगे 50 अरब डॉलर! विदेशी पूंजी की बढ़ती आवक से मजबूत होगी रुपये की स्थिति

एसबीआई रिसर्च का अनुमान, FY27 में भारत का बैलेंस ऑफ पेमेंट्स 50 अरब डॉलर के सरप्लस में रह सकता है; मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह से बाहरी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा

3 hours ago