होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर आत्मनिर्भर बने Ghulam Nabi Azad के पास है कितनी दौलत? 

कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर आत्मनिर्भर बने Ghulam Nabi Azad के पास है कितनी दौलत? 

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद अनंतनाग-राजौरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस का 'हाथ' छोड़कर आत्मनिर्भर बने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने का फैसला लिया है. गुलाम अपने राजनीतिक संगठन की टिकट पर अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट से किस्मत आजमायेंगे. 2022 में कांग्रेस (Congress) छोड़ने के बाद उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) नाम से अपनी पार्टी शुरू की थी और इस तरह वह आत्मनिर्भर बन गए. बता दें कि कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेने के बाद गुलाम नबी आजाद ने पार्टी लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर जमकर निशाना साधा था.

J&K में 5 चरणों में होंगे चुनाव
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में चुनाव होंगे. इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को उधमपुर सीट पर वोटिंग के साथ होगी. गुलाम नबी आजाद की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट 7 मई को चुनाव होगा. गुलाम ने भले ही कांग्रेस से अलग होते समय पार्टी पर अनगिनत तीर दागे, लेकिन उसी कांग्रेस की बदौलत वह एक शानदार राजनीतिक करियर बना पाए. उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य की सियासत में बड़ी भूमिका निभाई.  

तब बताई थी इतनी संपत्ति
अब जब गुलाम नबी आजाद की बात निकली है, तो यह भी जान लेते हैं कि अपने लंबे सियासी सफर में उन्होंने कितनी दौलत कमाई. गुलाम पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं और उन्‍होंने 1973 में कश्‍मीर यूनिवर्सिटी से जीव विज्ञान में MSc की पढ़ाई की थी. 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए दायर हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था. नेताओं की जन्मकुंडली रखने वाली वेबसाइट मायनेता के मुताबिक, 2014 में गुलाम नबी आजाद ने अपनी संपत्ति 4 करोड़ से ज्‍यादा बताई थी. जाहिर है तब से अब तक उसमें काफी इजाफा हो गया होगा.  

इतनी है चल-अचल संपत्ति
आजाद ने बताया था कि उन्होंने वित्त वर्ष 2013 - 2014 में 8 लाख रुपए से ज्यादा का रिटर्न दाखिल किया था. इसी तरह, उनकी वाइफ शमीमा आजाद ने 7 लाख से ज्यादा और उनकी बेटी सोफिया ने एक लाख से ज्यादा का रिटर्न फाइल किया था. कांग्रेस लीडर के पास उस समय 50 हजार रुपए कैश था जबकि उनकी पत्नी के पास एक लाख. इस तरह गुलाम दंपत्ति के पास 1,50,000 रुपए नकद थे. कुल मिलकर उनके पास 2,64,78,960 रुपए की चल संपत्ति (Movable Assets) थी और उन्होंने परिवार के पास 1,97,00,000 की अचल संपत्ति (Immovable Assets) का जिक्र किया था. 

आजाद पर नहीं कोई देनदारी
गुलाम फैमिली के पास महाराष्‍ट्र के वाशिम में 2.5 एकड़ जमीन है. जिनसे उन्होंने 1994 में खरीदा था. हलफनामे में उन्होंने दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में 2600 sqft का एक फ्लैट और हैदरपोरा श्रीनगर में 25200 sqft का एक घर होने की बात कही थी. आजाद पर उस वक्‍त कोई देनदारी या कोई क्रिमिनल केस नहीं था. गुलाम ने साल 1980 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से पहला संसदीय चुनाव लड़ा और जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. 1982 में उन्हें केंद्रीय मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया गया था. वह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago