होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / संबित पात्रा से 5 Trillion में जीरो पूछने वाले ये नेता हुए BJP में शामिल,इतनी है संपत्ति

संबित पात्रा से 5 Trillion में जीरो पूछने वाले ये नेता हुए BJP में शामिल,इतनी है संपत्ति

गौरव वल्‍लभ के पास 18 लाख रुपये की कीमत वाली TATA HEXA कार है और वो अर्थशास्‍त्र के बड़े जानकार हैं. उन्‍होंने आज ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. इसमें जहां पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हैं तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस में इस्‍तीफों का दौर चल रहा है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस के जाने माने नेता प्रोफेसर गौरव वल्‍लभ ने पार्टी से इस्‍तीफा देकर बीजेपी ज्‍वॉइन कर ली है. गौरव बल्‍लभ वही नेता हैं जिन्‍होंने ए‍क दिन टीवी डिबेट में संबित पात्रा से सवाल पूछा था कि आखिर 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं. गौरव वल्‍लभ इकोनॉमिक्‍स के प्रोफेसर हैं और उनके पास मौजूदा समय में 7 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति है. जबकि एक लग्‍जरी कार भी मौजूद है. 

गौरव वल्‍लभ के पास है इतनी संपत्ति 
कांग्रेस छोड़ने वाले गौरव वल्‍लभ को पिछले साल हुए राजस्‍थान चुनाव में पार्टी ने उदयपुर से अपना उम्‍मीदवार बनाया था. माय नेता पर मौजूद उनके एफिडेविट में उन्‍होंने बताया है कि उनके पास 11 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति मौजूद है. इसमें उनके पास 6 लाख 30 हजार रुपये कैश हैं और पत्‍नी के पास 1 लाख 60 हजार रुपये हैं. कुल उनके पास 7 लाख 90 हजार रुपये है. 

गौरव वल्‍लभ ने किया है इतना निवेश 
इसी तरह से अगर उनके और पत्‍नी के बैंक अकाउंट पर नजर डालें तो उसमें 1,57,89,600 रुपये हैं. बॉन्‍डस पर नजर डालें तो उनके पास उसमें 57 लाख रुपये से ज्‍यादा हैं तो 22 लाख रुपये से ज्‍यादा पत्‍नी के नाम पर हैं. इसी तरह से डिपेंडेंट के खातों में मिलाकर कुल 97 लाख रुपये से ज्‍यादा मौजूद हैं.इसी तरह से अन्‍य निवेश के जरिए उन्‍होंने 72 लाख रुपये से ज्‍यादा जुटाए हैं. 

इतने लाख का है गौरव पर कर्ज 
गौरव वल्‍लभ पर 96 लाख रुपये का कर्ज भी है. गौरव लग्‍जरी कारों के भी शौकीन हैं. उनके पास 18 लाख रुपये की कीमत वाली टाटा हैक्‍सा कार भी है जबकि उनकी पत्‍नी के पास Honda Brio कार मौजूद है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है. इसके अतिरिक्‍त 1 करोड़ उनके पीएफ में और 41 लाख रुपये से ज्‍यादा उनकी पत्‍नी के पीएफ में मौजूद हैं. गौरव वल्‍लभ और उनकी पत्‍नी दोनों प्रोफेसर है. गौरव अर्थशास्‍त्र के बड़े जानकार हैं और वो मौजूदा समय में भी अध्‍यापन से जुड़े हुए हैं. 

ये भी पढ़े: सिंगापुर टूरिज्‍म के साथ इस फिनटेक कंपनी ने मिलाया हाथ, वहां भी हो सकेगी UPI से पेमेंट


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago