होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सहकारी समितियों का होगा आधुनिकीकरण, फ्लिपकार्ट ने दी ट्रेनिंग

सहकारी समितियों का होगा आधुनिकीकरण, फ्लिपकार्ट ने दी ट्रेनिंग

सहकारिता हर क्षेत्र में है और हर क्षेत्र के विकास के लिए सहकारिता के कार्यकर्ताओं को बढ़—चढ़कर योगदान देना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कानपुर: सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दौरान 'सहकारिता का आधुनिकीकरण' विषय पर  फ्लिपकार्ट की ओर से प्रतिभागियों को तकनीकी ज्ञान से प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान अलग—अलग सत्रों में आयोजित परिचर्चा में सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, फ्लिपकार्ट के गिरीश नायर, पॉलिसी वॉच इंडिया फांउडेशन के मुनिशंकर पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक अरविंद दूबे सहित तमाम प्रबुद्ध जनों ने सत्र को संबोधित किया.

यस रायल गेस्ट हाउस पतारा में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सहकारिता हर क्षेत्र में है और हर क्षेत्र के विकास के लिए सहकारिता के कार्यकर्ताओं को बढ़—चढ़कर योगदान देना होगा. इसके लिए हमें वंचितों और शोषितों की आवाज बननी है जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं. तकनीकी के माध्यम से हम उन तबकों तक आसानी से पहुंच सकते हैं जिनसे पहले नहीं पहुंच पाएं हैं. इसलिए तकनीकी का ज्ञान बहुत आवश्यक है और तकनीकी से ही सहकारी समितियों का आधुनिकीकरण होगा.

नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहकारिता के विकास की असीम संभावनाएं हैं. इन संभावनाओं के दोहन के लिए तकनीक का उपयोग अनिवार्य है. इसलिए सहकार भारती के सदस्यों को तकनीकी से जोड़ा जा रहा है. फिल्पकार्ट के नकुल गुलाटी ने बताया कि फ्लिपकार्ट का सदस्य बनना बहुत आसान है और आप ​दस मिनट में इस आनलाइन कंपनी का सदस्य बन सकते हैं. उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि कैसे सहकारी उत्पाद को देश के किसी भी कोने से किसी भी कोने तक भेज सकते हैं.

प्रशिक्षण वर्ग के अलग—अलग सत्र में वक्ताओं ने सहकारी समितियों के विकास की संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की और आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया. एमएसएमई और सहकारिता के सही मायनों में विकास के लिए तकनीकी को अपनाना बेहद जरूरी है. इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी नितांत आवश्यक है और यह सब कोऑपरेटिव और कॉरपोरेट में समन्वय से ही यह संभव होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

10 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

9 hours ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

11 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

9 hours ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

12 hours ago