होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 'कमल' थामने वालीं Anuradha Paudwal के पास है कितनी दौलत, जानते हैं आप?

'कमल' थामने वालीं Anuradha Paudwal के पास है कितनी दौलत, जानते हैं आप?

लोकसभा चुनाव से पहले मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं. 2024 के फाइनल मुकाबले से पहले बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की आज राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई. अनुराधा आज भाजपा में शामिल हो गईं. इसके साथ ही उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. चर्चा है कि बीजेपी अनुराधा पौडवाल को लोकसभा चुनाव का टिकट देगी. जानकार बताते हैं कि पार्टी उन्हें चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. वे पार्टी की स्टार चुनाव प्रचार हो सकती हैं.

क्या बोलीं अनुराधा पौडवाल?

बीजेपी में शामिल होने पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि सरकार में शामिल होने जा रही हूं, जिसका सनातन धर्म से गहरा नाता है. यह मेरा सौभाग्‍य है कि मैं आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं.

कौन हैं अनुराधा पौडवाल?

अनुराधा पौडवाल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं उन्होंने सिंगिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिल्मी दुनिया के बाद अब भजन गायिकी की दुनिया में उनका डंका बजता है. 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में जन्मीं अनुराधा ने अपने गायन करियर की शुरुआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘अभिमान’ से की थी. अनुराधा पौडवाल ने 1969 में अरुण पौडवाल के साथ शादी की थी. अनुराधा पौडवाल के दो बच्चे हैं. एक का नाम आदित्य और दूसरे का नाम कविता पौडवाल है. इसके साथ इस ही गायिका को 2017 में पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. पद्मश्री अवार्ड के अलावा भी इस गायिका ने चार राष्ट्रीय अवार्ड को अपने नाम किया है. 

9 हजार से ज्यादा गाने किए हैं रिकॉर्ड 

पांच दशकों से अधिक के करियर में अनुराधा पौडवाल ने गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में 9,000 से अधिक गाने और 1,500 से अधिक भजन रिकॉर्ड किए हैं।

करोड़ों की मालकिन हैं अनुराधा 

अनुराधा का नाम देश के सबसे लोकप्रिय सिंगरों में शामिल है. अगर इनकी संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास 1 से 5 मिलियन डॉलर तक की कुल संपत्ति है और वह मुंबई में खार के डुप्लेक्स घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. अनुराधा के भजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं और इनकी आवाज काफी ज्यादा मधुर है जिसके कारण इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है. लाखों लोग अनुराधा पौडवाल की आवाज के दीवाने हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago