होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / राजधानी में बज गया चुनावी बिगुल, 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान

राजधानी में बज गया चुनावी बिगुल, 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है. 5 फरवरी को चुनाव के लिए वोटिंग होगी. वहीं, 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) का आगाज हो गया है. आज यानी 7 जनवरी 2025 को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी हो मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन वोटिंग होगी. बता दें, पिछले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं. 

90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर गई दिल्ली

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकंतत्र बहुत सुंदर बगिया है, अपने वोटों से ऐसे ही सजाते रहें. हम 90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं, दिल्ली में इस बार 1 करोड़ 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM हैक के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि EVM फुलप्रूफ डिवाइस है और EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि EVM में वायरस भी नहीं आ सकता है. आगे उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर हम जवाब देंगे.

13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

यह चुनाव दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आयोजित कराये जायेंगे और मतदान एक ही फेज में होगा. दिल्ली में चुनाव के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गए है. दिल्ली में 83 लाख से अधिक पुरुष वोटर हैं और 71 लाख से अधिक महिला वोटर हैं. बता दें, चुनाव आयोग ने हाल ही में दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी की है, जिसमें पिछले एक साल में मतदाताओं की संख्या में 8 लाख का इजाफा हुआ है. 

बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी घर बैठे वोटिंग की सुविधा

चुनाव आयोग का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी बुजुर्गों और दिव्यांदजनों के लिए घर बैठे वोटिंग की सुविधा होगी. 85 साल से ऊपर के बुजुर्ग और दिव्यांगजनों को पोलिंग बूथ आने की जरूरत नहीं है. अगर ऐसे लोगे फिर भी वोटिंग करने आते हैं तो उनके लिए पोलिंग बूथ पर मौजूद वॉलंटियर्स उनकी मदद के लिए तैयार रहेंगे.

पिछले चुनाव का परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भी तीन प्रमुख पार्टियों आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा. पिछले विधानसभा चुनाव में, AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि BJP को केवल 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. वहीं, कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी. बता दें, अभी तक केवल AAP ने अपने सी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.  बीजेपी और कांग्रेस ने अभी अपने सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा अब तक नहीं की है, लेकिन अब चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीद है कि दोनों पार्टी जल्द ही बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देंगी.    


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago