होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ED ने सपा सांसद बाबू सिंह के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, लखनऊ में करोड़ो की जमीन हुई जब्त 

ED ने सपा सांसद बाबू सिंह के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई, लखनऊ में करोड़ो की जमीन हुई जब्त 

ED ने लखनऊ में सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ो की जमीन को जब्त कर लिया है. बाबू सिंह के खिलाफ संपत्ति से अधिक आय सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को ईडी की टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंचकर बाबू सिंह की लखनऊ के कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया है. आपको बता दें, बाबू स‍िंह कुशवाहा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है. इसी मामले में ईडी की टीम ने ये कार्रवाई की है. बाबू सिंह इससे पहले एनआरएचएम केस में जेल भी जा चुके हैं. उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

लोकसभा चुनाव में दर्ज की थी जीत
बाबू सिंह कुशवाहा लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के कृपाशंकर सिंह को हराकर जौनपुर से सांसद बने. हालांकि, उनके खिलाफ लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है. इस केस में बाबू सिंह कुशवाहा पर ईडी का एक्शन चलता रहा है. बता दें, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा एनआरएचएम घोटाले में आरोपी रहे हैं. इसके अलावा प्रवर्तन न‍िदेशालय की टीम कुशवाहा पर चल रहे पीएमएलए केस में जांच कर रही है. जांच के बाद ईडी ने कुशवाहा की लखनऊ में स्थित जमीन को जब्त कर लिया है. इस जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

बाबू सिंह के पास इतनी है संपत्ति
लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दायर किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के पास करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उनके पास 2 करोड़ से अधिक देनदारियां भी है. उनके पास उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर करोड़ों की संपत्ति हैं. 

8 आपराधिक मामलों में आरोप तय
सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ अब तक 8 मामलों में आरोप तय हो चुके हैं. वहीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ लगातार एक्शन चल रहा है. बाबू सिंह कुशवाहा पर आय से अधिक संपत्ति मामला सामेत कई केस चल रहे हैं. उनके खिलाफ ईडी के साथ-साथ सीबीआई की भी जांच चल रही है. कांग्रेस सांसद ने चक्रव्यूह वाले बयान के बाद खुद के खिलाफ ईडी एक्शन की आशंका जताई थी. हालांकि, इंडिया गठबंधन के सांसद पर अब ईडी की गिरफ्त कसती दिख रही है.

इसे भी पढ़ें-Paris Olympics में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गिफ्ट मिलेगी ई-कार, MG Motors ने की घोषणा


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago