होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने Trump, इतने हजारों करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने Trump, इतने हजारों करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

अमेरिका के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को मात देकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अब दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. बुधवार यानी 06 अक्टूबर 2024 को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अब बतौर अमेरिका के 47 वें राष्ट्पति के रूप में व्हाइट हाउस में एंट्री करेंगे. आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि एक बड़े कारोबारी भी हैं. उनके पास हजारों करोड़ों की संपत्ति है. तो आइए आज हम जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के पास कितनी संपत्ति है और अब अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी सालना सैलरी कितनी होगी और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी? 

ट्रंप अमेरिका के सबसे अमीर राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रंप को न सिर्फ अमेरिका के सबसे अमीर नेताओं में से एक माना जाता है बल्कि वे अमेरिका के सबसे अमीर राष्ट्रपति भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 7.7 अरब डॉलर यानी करीब 64,855 करोड़ रुपये है. बता दें, इससे पहले अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति रहे जॉन एफ केनेडी दूसरे सबसे अमीर राष्ट्रपति रह चुके हैं. उनकी संपत्ति करीब 1 बिलियन डॉलर थी. ट्रंप की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप का है. इसके अलावा वे गोल्फ क्लब, रिसॉर्ट्स और कई बंगलों के भी मालिक हैं.   

कई लग्जरी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ट्रंप 
डोनाल्ड के पास अमेरिका के कई शहरों में लग्जरी प्रॉपर्टी है. उनके पास फ्लोरिडा में पाम बीच के किनारे बना खूबसूरत मेंशन है. इसका नाम मार-ए-लागो है. ये करीब 20 एकड़ में फैला है और ट्रंप ने इसे साल 1985 में खरीदा था. इसकी कीमत 1 करोड़ डॉलर से अधिक है. इस मेंशन के अलावा भी ट्रंप के पास कई शहरों में महंगे और आलीशान घर हैं. न्यू जर्सी, कनेक्टिकट, हवाई, इलिनॉइस और नेवादा के अलावा यूरोप, एशिया और साउथ अमेरिका में भी उनकी महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी हैं. इसके अलावा फ्लोरिडा के अलावा सेंट मार्टिन में 1 करोड़ डॉलर से ज्यादा की एक प्राइवेट प्रॉपर्टी है. 1971 में डोनाल्ड ट्रंप ने पिता का रियल एस्टेट का कारोबार संभाला और इसे तेजी से आगे बढ़ाया. दुनिया के तमाम बड़े शहरों की तरह ही भारत के मुंबई में भी Trump Tower मौजूद है.  
 
बतौर राष्ट्रपति मिलेगी इतनी सैलरी
नियमों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति को सालाना 4 लाख डॉलर यानी 3.36 करोड़ रुपये वेतन मिलता है. इसके अलावा उनको खर्च के तौर पर अतिरिक्त 50 हजार डॉलर यानी 42 लाख रुपये मिलते हैं. वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और कार्यालय है. यहां रहने के लिए उन्हें अपने जेब से कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता है. 

ऐसी लग्जीरियस लाइफ जीतें हैं अमेरिका के राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति जब पहली बार व्हाइट हाउस में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें एक लाख डॉलर यानी करीब 84 लाख रुपये दिए जाते हैं. इस पैसे को वे अपने हिसाब से घर को सजाने पर खर्च कर सकते हैं. राष्ट्रपति को मनोरंजन, स्टाफ और कुक के लिए सालाना 19,000 डॉलर यानी करीब 60 लाख रुपये भी मिलते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति की सभी स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल मुफ्त हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति को यात्रा करने के लिए एक लिमोजिन कार, एक मरीन हेलीकॉप्टर और एयर फोर्स वन नामक एक हवाई जहाज मिलता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

55 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago