होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं डीके शिवकुमार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं डीके शिवकुमार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है. अगर डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं, तो वह देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बन जाएंगे. उनकी घोषित संपत्ति इतनी ज्यादा है कि वह आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता-राजनेता थलपति विजय को भी पीछे छोड़ देंगे.

पांच साल में तेजी से बढ़ी संपत्ति

2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार डीके शिवकुमार और उनके आश्रितों की कुल संपत्ति करीब ₹1,413.78 करोड़ है. इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी घोषित संपत्ति करीब ₹840 करोड़ थी. यानी सिर्फ पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब ₹273.42 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1,140.36 करोड़ की अचल संपत्ति है. इनमें से लगभग ₹972 करोड़ की संपत्ति सीधे उनके नाम पर दर्ज है. हालांकि उन पर करीब ₹263 करोड़ का कर्ज भी है.

अरबों की संपत्ति, लेकिन सिर्फ एक कार

डीके शिवकुमार की संपत्ति का आंकड़ा भले ही हजार करोड़ के पार हो, लेकिन उनके नाम पर सिर्फ एक टोयोटा क्वालिस कार दर्ज है. वहीं उनके पास रोलेक्स और हुबलॉट जैसी महंगी लग्जरी घड़ियों का बड़ा कलेक्शन है. इसके अलावा सोने और चांदी में भी उनका भारी निवेश बताया गया है.

रियल एस्टेट से खड़ा किया बड़ा कारोबार

डीके शिवकुमार की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा हुआ है. हलफनामे के अनुसार उनकी करीब ₹852 करोड़ की संपत्ति ‘दावनम कंस्ट्रक्शंस’ और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए बनी है.

इनमें बेंगलुरु के चर्चित ग्लोबल मॉल और ग्लोबल डिविनिटी मॉल जैसे बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट शामिल हैं. राजाजीनगर स्थित ग्लोबल मॉल को बाद में लुलु ग्रुप के साथ साझेदारी में विकसित किया गया था. यह बेंगलुरु के सबसे बड़े शॉपिंग और एंटरटेनमेंट हब में गिना जाता है.

कई सेक्टर में फैला है निवेश

रियल एस्टेट के अलावा डीके शिवकुमार का निवेश कंस्ट्रक्शन, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, मीडिया और कृषि जैसे कई सेक्टर में फैला हुआ है. उन्होंने कई कंपनियों और फर्मों में हिस्सेदारी ले रखी है, जिससे उनकी कारोबारी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है.

अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में होगा बड़ा बदलाव

डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनते ही देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. फिलहाल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू करीब ₹931 करोड़ की संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं. वहीं अभिनेता और राजनेता थलपति विजय करीब ₹600 करोड़ से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बताए जाते हैं. लेकिन डीके शिवकुमार के शपथ लेते ही यह समीकरण बदल जाएगा. वह सीधे पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे, जबकि चंद्रबाबू नायडू दूसरे और थलपति विजय तीसरे स्थान पर खिसक जाएंगे.
 


टैग्स India’s richest Chief Minister
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

8 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

8 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

12 minutes ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

20 minutes ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

1 hour ago

मोदी @76: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे बदला फोकस, यूनिवर्सिटी विस्तार से डिजिटल अकादमिक आईडी तक

नई शिक्षा नीति से स्किल इंडिया और APAAR तक, नरेंद्र मोदी सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में कई स्तरों पर बदलाव की कोशिश

1 hour ago