होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल का सबसे बड़ा ऐलान, पूरे देश के लोगों को किया इन्वाइट

दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल का सबसे बड़ा ऐलान, पूरे देश के लोगों को किया इन्वाइट

28 जनवरी से 26 फरवरी तक 30 दिन के लिए दिल्ली में दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा. ये अपने भारत देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सुनाई है. केजरीवाल ने एक विश्वस्तरीय Delhi Shopping Festival का ऐलान किया और पूरे देशवासियों को इसमें इन्वाइट किया. यह फेस्टिवल साल 2023 की शुरुआत में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा. 

इस फेस्टिवल का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा, "28 जनवरी से 26 फरवरी तक 30 दिन के लिए दिल्ली में दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा. ये अपने भारत देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा. आज तक इतना बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल कभी नहीं हुआ होगा."

केजरीवाल ने कहा, "अभी हम शुरुआत कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में कुछ सालों के अंदर इसे हम दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल बनाएंगे. दिल्ली में पूरे 30 दिन का फेस्टिवल होगा. पिछले कई महीनों से हमारी तैयारी और प्लानिंग चल रही थी. अब इस फेस्टिवल को लागू करने की तैयारियां शुरू हो रही हैं. हमारे लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. दिल्ली को एक्सपीरियंस करने के लिए पूरी दुनिया और पूरे देशभर से लोगों को इन्वाइट किया जाएगा."

मुख्यमंत्री ने कहा, "इसमें युवाओं के लिए बहुत कुछ होगा. उनकी फैमिलीज के लिए बहुत कुछ होगा. बच्चों, बुजुर्गों, अमीरों, मिडिल क्लास, गरीबों के लिए बहुत कुछ होगा. हर तबके के लिए इस शॉपिंग फेस्टिवल के लिए कुछ न कुछ होगा. यह एक अभूतपूर्व शॉपिंग फेस्टिवल होगा. इसमें हैवी डिस्काउंट्स मिलेंगे. पूरी दिल्ली को सजाया जाएगा. दिल्ली के बाजारों को सजाया जाएगा. सभी दुकानों, मॉल्स को सजाया जाएगा. दिल्ली दुल्हन बनेगी."

 

 

इसके अलावा उन्होंने कहा, "इस फेस्टिवल में कई प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. आध्यात्म, गेमिंग, टेक्नोलॉजी, हेल्थ से जुड़ी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. एंटरटेनमेंट के बहुत सारे प्रोग्राम होंगे. पूरी दुनिया और देशभर से टॉप आर्टिस्ट को इन्वाइट किया जाएगा. स्पेशल ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसे हजारों लोग अटेंड करेंगे."

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली अपने खाने के लिए मशहूर है. यहां हर किस्म का खाना मिलता है. इस फेस्टिवल में स्पेशल फूड वॉक्स का इंतजाम किया जाएगा, जिसमें सभी नामी होटल और रेस्टोरेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे."

इतने सारे लोग दिल्ली कैसे आएंगे, इस संबंध में जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली बुलाने के लिए होटल, ट्रैवल एजेंट्स और एयरलाइंस के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उस वक्त दिल्ली आएं. मुझे लगता है कि इस तरह का फेस्टिवल पूरे देश में पहली बार होने जा रहा है. इस फेस्टिवल से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा. बिजनेस बढ़ाने का अवसर मिलेगा. दिल्ली को इंटरनेशनल लेवल पर प्रचार मिलेगा. सबसे बड़ी बात, इससे हजारों रोजगार पैदा होंगे. हमने बजट में भी कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्म काम अपने युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना है."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

1 day ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

2 days ago

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026


बड़ी खबरें

SME लिस्टिंग से लेकर AI तक SEBI का बड़ा प्लान, नियमों में होंगे कई बदलाव

छोटे और मध्यम उद्यमों की लिस्टिंग व्यवस्था में ट्रेडिंग, मार्केट मेकिंग और मेन बोर्ड में माइग्रेशन से जुड़े नियमों की होगी समीक्षा

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर दांव: ₹13,041 करोड़ की रेल-हाईवे परियोजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं पर ₹9,450 करोड़ और बिहार के 83 किलोमीटर फोरलेन हाईवे कॉरिडोर पर ₹3,591 करोड़ खर्च होंगे.

3 hours ago

SBI ने बदले कैश निकासी के नियम, महीने में 4 बार के बाद हर निकासी पर लगेगा 15 रुपये चार्ज

नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन को लेकर है. पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को शामिल नहीं किया जाता था. अब SBI ने यह सुविधा खत्म कर दी है.

4 hours ago

IDFC FIRST Bank ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड बाजार में उतारा कदम, 500 मिलियन डॉलर के बॉन्ड जारी

5.625% की फिक्स्ड कूपन दर वाले तीन साल के बॉन्ड 2029 में होंगे मैच्योर, वैश्विक संस्थागत निवेशकों ने लिया हिस्सा

3 hours ago

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

6 hours ago