होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Delhi Election 2025 : चुनाव आयोग की शिकायत पर आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज, समर्थकों पर भी कार्रवाई

Delhi Election 2025 : चुनाव आयोग की शिकायत पर आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज, समर्थकों पर भी कार्रवाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले, कालका जी विधानसभा क्षेत्र में देर रात तक राजनीतिक विवाद और हंगामा हुआ. विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर मारपीट और कैश बांटने के आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली में बुधवार यानी 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम प्रचार थम गया. चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सियासी दलों ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी. भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों प्रमुख दलों ने प्रचार के अंतिम दिन करीब 50 रैलियां और रोड शो किए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन जनसभाएं की. भाजपा ने कुल 25 जनसभाओं के अलावा छोटी-छोटी पदयात्राएं भी कीं. वहीं, प्रचार थमने के बाद देर रात दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कालका जी क्षेत्र में हुआ हंगामा, जिसमें मुख्यमंत्री (CM) आतिशी और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है. चुनाव आयोग की शिकायत पर आतिशी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है. वहीं, उनके समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमले का मामला भी दर्ज हुआ है. आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है?

तिशी के समर्थक ने पुलिस को मारा थप्पड़

आतिशी पर आरोप है कि वह 10 गाड़ियों में 50-60 समर्थकों के साथ फतेह सिंह मार्ग पहुंची थीं, जहां पुलिस ने उन्हें आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से जाने के लिए कहा था. हालांकि, उन्होंने पुलिस के आदेश का पालन करने से इनकार कर दिया. चुनाव आयोग की शिकायत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, आतिशी के समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमले का आरोप है. एक वायरल वीडियो में देखा गया कि आतिशी के समर्थक सागर मेहता ने एक पुलिस वाले को थप्पड़ मारा. वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि पुलिस वाला वीडियो बना रहा था, तभी सागर ने उसे थप्पड़ मार दिया. उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी गोविंदपुरी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के झुग्गीवासियों को धमकाने का आरोप लगाया.

मनीष बिधूड़ी पर कार्रवाई
इसके अलावा, बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे मनीष बिधूड़ी पर भी रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. एक गाड़ी में संदिग्ध सामान पाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. दिल्ली पुलिस अब इन मामलों की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है. यह कार्रवाई कालकाजी से आप उम्मीदवार और दिल्ली सीएम आतिशी की शिकायत पर की गई है. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर बताया गया कि मनीष बिधूड़ी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है.

 


 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago