होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, जानें दिल्लीवासियों को क्या-क्या मिला?

सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, जानें दिल्लीवासियों को क्या-क्या मिला?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹1 लाख करोड़ का बजट, यमुना सफाई, बिजली और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश किया है. बता दें कि दिल्ली सरकार में वित्त विभाग CM रेखा गुप्ता के ही पास में है. रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. ये बजट पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत ज्यादा है. आइए जानते हैं कि इस बजट में दिल्ली वालों के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुई हैं.

स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं को 2500

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में घोषणा की है कि दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. साथ ही सीएम ने ये भी कहा है कि 'महिला समृद्धि योजना' के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके तहत योजना के दायरे में आने वाली दिल्ली की हर महिला को प्रत्येक महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

दिल्ली बजट 2025-26 की बड़ी घोषणाएं

• सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में 2023/24 का बजट 78800 करोड़ था, 2024/25 में घटकर 76000 करोड़ का रह गया. कैपिटल एक्सपेंडिचर को 15 हजार से बढ़ाकर 28 हजार करोड़ किया गया.
• सीएम रेखा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री चाहते थे कि योजनाओं में उनका नाम जोड़ा जाए इसलिए आयुष्मान योजना को लागू नहीं होने दिया. पहली कैबिनेट में फैसला लिया गया और इसे जल्द लागू किया जाएगा, योजना में केंद्र के 5 लाख में 5 लाख और दिल्ली सरकार टॉप-अप करेगा. दिल्ली की जनता को 10 लाख का लाभ मिलेगा. इसलिए 2144 करोड़ का आवंटन किया गया.
• महिलाओं के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे की सुविधा दिल्ली में की जाएगी. साथ ही बजट में फ्लाईओवर के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. 72% कैपिटल एक्सपेंडिचर और 28% पूंजीगत व्यय है.
• उन्होंने कहा कि राजधानी होने के बावजूद आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है. बजट तो रखा गया लेकिन खर्च नहीं किया गया. झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रुपए आवंटित किए जा रहे हैं.
• उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ वोट लेने के लिए झुग्गियों में जाते हैं और उन्हें भाजपा से डराती है, हमनें 700 करोड़ का प्रावधान किया है.
• पिछली सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ लेने नहीं दिया. क्योंकि प्रधानमंत्री का नाम था. हमने इसके लिए 20 करोड़ का बजट आवंटन किया है.
• सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भोजन हर इंसान की जरूरत है. खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के नाम से 100 जगहों पर कैंटिन खोली जाएगी. इसके लिए 100 करोड़ का आवंटन किया जाएगा.
• छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा. इस मद में 50 करोड़ का बजट रखा है. दिल्ली के हर नागरिक को स्वच्छ पानी सफाई और यमुना की सफाई के लिए 9 हजार करोड़ आवंटित किया गया है.
• इस बार टैंकरों में GPS लगाए जाएंगे और वो सभी ऐप से जुड़े होंगे. RWA ट्रेक कर पायेंगी.
• दिल्ली में पानी की चोरी रोकने के लिए इंटेलिजेंट मीटर लगेंगे 150 करोड़ खर्च किया जाएगा. नजफगढ़ नाले को रेनोवेशन के लिए 200 करोड़ खर्च होंगे.
• 500 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत और विकास किया जाएगा, जिसमें से 250 करोड से पुरानी लाइन को ठीक किया जाएगा.
• स्वास्थ्य को लेकर 24 योजनाएं बनानी शुरू हुई लेकिन अधर में है. 7 प्रोजक्ट की जीरो यूटिलाइजेशन है. ठेकेदारों को 100/100 करोड़ का जुर्माना दिया.
• 24 में से 10 से 12 अस्पतालों को ठीक करने के लिए 1000 करोड़ का मद रखा गया है.
• 400 हेल्थ वेलनेस सेंटर और आयुष्मान योजना के लिए 320 करोड़ और स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे.
• नौवीं और 11वीं में हर साल डेढ़ लाख बच्चों को फेल किया जाता था. 2025/26 में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे.100 करोड़ का प्रावधान किया गया. बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए 1500 करोड़ खर्च किए जाएंगे.
• 100 सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा सिखाएंगे 21 करोड़ खर्च किए जाएंगे. 1.5 करोड़ की लागत से बच्चों को आर्ट ऑफ लिविंग सिखाएंगे. 7000 क्लास को स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी.
• 1200 बच्चों को साढ़े 7 करोड़ की लागत से लैपटॉप दिया जाएगा, जो 10 से 11 वीं में जाएंगे.
• पर्यावरण और वन लिए 500 करोड़ का बजट.
• वायु प्रदूषण से लड़ने के लिए 300 का बजट.
 


टैग्स दिल्ली बजट दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago