होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / भारत के सबसे अमीर CM हैं चंद्रबाबू नायडू, और ये है सबसे गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट

भारत के सबसे अमीर CM हैं चंद्रबाबू नायडू, और ये है सबसे गरीब मुख्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे अमीर से लेकर सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण के बाद रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (332.57 करोड़ रुपये) और कर्नाटक के सिद्धारमैया (51.94 करोड़ रुपये) का स्थान है.

पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर CM

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट में कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. वहीं कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं. इसी तरह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं. केरल के मुख्यमंत्री की बात करें तो पिनाराई विजयन 118 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की आतिशी.

अरुणाचल सीएम पर सबसे अधिक देनदारी

देनदारियों के मामले में अरुणाचल के सीएम खांडू 180.28 करोड़ रुपये के साथ लिस्ट में सबसे आगे हैं. उसके बाद सिद्धारमैया (23.77 करोड़ रुपये) और नायडू (10.32 करोड़ रुपये) हैं. यह विश्लेषण नामांकन पत्रों के साथ भारत के चुनाव आयोग को प्रस्तुत हलफनामों पर आधारित है. 74 वर्षीय नायडू देश के तीसरे सबसे बुजुर्ग सीएम हैं. कर्नाटक के सिद्धारमैया 75 और केरल के विजयन 77 वर्ष के हैं.

ममता की सबसे कम संपत्ति

सबसे कम घोषित संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी शामिल हैं. ममता की संपत्ति 15.38 लाख रुपये है. उनके बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला हैं. उन्होंने 55.24 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है. उनसे ऊपर केरल के सीएम पिनाराई विजयन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.19 करोड़ रुपये है.

किस सीएम की कितनी संपत्ति?

•    नागालैंड सीएम नेफियू रियो की कुल संपत्ति 46 करोड़ रुपये है. उन पर 8 लाख रुपये की देनदारी है. 
•    मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव के पास 42 करोड़ की संपत्ति है. उन पर 8 करोड़ की देनदारी है. 
•    झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 3 करोड़ की देनदारी है. 
•    असम सीएम हेमंता बिस्वा सरमा के पास 17 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 3 करोड़ की देनदारी है. 
•    महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास 13 करोड़ की संपत्ति है और उन पर 62 लाख की देनदारी है. 
•    गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल के पास 8 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 1 करोड़ है. 
•    हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू के पास 7 करोड़ की संपत्ति है और 22 लाख की देनदारी है. 
•    हरियणा सीएम नायब सैनी के पास 5 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 74 लाख की है. 
•    उत्तराखंड सीएम के पास 4 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 47 लाख है. 
•    छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय के पास 3 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 65 लाख है. 
•    पंजाब सीएम भगवंत मान के पास 1 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 30 लाख है. 
•    बिहार सीएम नितिश कुमार के पास 1 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी शून्य है. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 1 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी शून्य है. 
•    राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के पास 1 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी 46 लाख है. 
•    दिल्ली सीएम आतिशी के पास 1 करोड़ की संपत्ति है और देनदारी शून्य है.

13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस

राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में विश्लेषण किए गए 31 मुख्यमंत्रियों में से 13 (42%) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. चित्तूर जिले के कुप्पम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टीडीपी प्रमुख नायडू पर 19 मामले दर्ज हैं. इनमें आईपीसी के तहत 32 गंभीर आरोप और 80 अन्य आरोप शामिल हैं. ये आरोप भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, सार्वजनिक सुरक्षा उल्लंघन और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उल्लंघन जैसे अपराधों से जुड़े हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago