होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / BJP में आए बॉक्‍सर विजेन्‍दर सिंह के पास ही नहीं है करोड़ों की संपत्ति,पत्‍नी भी है लखपति 

BJP में आए बॉक्‍सर विजेन्‍दर सिंह के पास ही नहीं है करोड़ों की संपत्ति,पत्‍नी भी है लखपति 

बॉक्‍सर विजेन्‍दर पिछली बार साउथ दिल्‍ली से कांग्रेस के उम्‍मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

21 घंटे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ उनकी न्‍याय यात्रा में शामिल होने वाले बॉक्‍सर विजेन्‍दर सिंह आज बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उन्‍होंने बीजेपी में शामिल होने के बाद इसे घर वापसी बताया. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि बॉक्सिंग की दुनिया के इस स्‍टार खिलाड़ी के पास कितनी दौलत है. जी हां विजेन्‍दर सिंह के पास 12 करोड़ की संपत्ति है जबकि उनकी पत्‍नी के पास भी लाखों की दौलत है. विजेन्‍दर पर 3 करोड़ से ज्‍यादा का कर्ज भी है. 

बॉक्‍सर विजेन्‍दर सिंह के पास है इतनी दौलत 
2008 ओलंपिक में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीतने वाले बॉक्‍सर विजेन्‍द्र सिंह 2019 में कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्‍ली से चुनाव भी लड़ चुके हैं. 2019 में पर्चा दाखिल करने से पहले चुनाव आयोग को दी गई उनकी जानकारी के अनुसार अनुसार उनके पास 12152500 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की संपत्ति है. जबकि उनके उपर 33196700 करोड़ रुपये की लॉयबिलिटी भी है. चुनावी शपथ पत्र के अनुसार उनके अकाउंट में जहां 1,50000 लाख का कैश है तो वहीं पत्‍नी के अकाउंट में 120000 लाख का कैश मौजूद है. वहीं पति और पत्‍नी के पास अलग-अलग बैंकों में 383700 रुपये जमा हैं. 

ये भी पढ़ें: Google के Gemini की मदद करेगी ये भारतीय कंपनी, करने जा रही है ये काम

इतने लाख का किया है निवेश 
अगर विजेन्‍दर सिंह के निवेश पर नजर डालें तो उनकी एचडीएफसी की 20 लाख की पॉलिसी है, जबकि उनकी पत्‍नी के पास एचडीएफसी में 4 लाख रुपये की पॉलिसी है. दोनों के पास कुल 24 लाख रुपये का निवेश की जानकारी उन्‍होंने अपने शपथ पत्र में दी है. इसी तरह अगर कारों की बात करें तो उनके पास हरियाणा सरकार की ओर से कांस्‍य पदक जीतने पर उपहार में मिली एसएक्‍स 4 कार मौजूद है जिसकी कीमत 7 लाख रुपये है तो वहीं 24 लाख रुपये की लग्‍जरी कार एंडिवर भी मौजूद है. 

इतने करोड़ का है लोन 
विजेन्‍दर कुमार ने अपने लोन की जानकारी भी इस शपथ पत्र में दी है, जिसमें उन पर दो लोन चल रहे हैं एक  10 लाख का लोन है जबकि दूसरा 2,71,0000 करोड़ का लोन है. उनके परिवार के पास कुल 12 लाख 50 हजार रुपये की ज्‍वैलरी है जिसमें उनके पास पांच लाख की और पत्‍नी के पास 7 लाख रुपये की जबकि 50 हजार की ज्‍वैलरी उनके एक डिपेंडेंट के पास है. उनके बीजेपी में आने से पहले खबर ये थी कि कांग्रेस पार्टी उन्‍हें मथुरा से चुनाव लड़ा सकती है. जबकि बीजेपी  मौजूदा समय में वहां से हेमा मालिनी को तीसरी बार अपना उम्‍मीदवार बना चुकी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

51 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

59 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago