होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / बिग बॉस फेम, टिक टॉक स्टार और 42 साल की BJP नेता सोनाली फोगाट का निधन

बिग बॉस फेम, टिक टॉक स्टार और 42 साल की BJP नेता सोनाली फोगाट का निधन

स्टॉफ के साथ गोवा गईं थी सोनाली फोगाट. 42 साल की फोगाट की हार्ट अटैक के कारण हुई मौत.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: टिक टॉक स्टार और हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को गोवा में निधन हो गया. 42 साल की सोनाली फोगाट को सोमवार रात हार्ट अटैक आया था. 

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट
सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुईं थी. वे टिक टॉक पर भी काफी मशहूर थीं. आपको बता दें कि सोनाली के पति भी इस दुनिया में नहीं हैं. फोगाट अपने पीछे इकलौती बेटी यशोधरा को छोड़ गई हैं.

2019 में लड़ा था चुनाव
2019 के लोकसभा चुनाव में सोनाली ने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था. हालांकि चुनाव में उन्हें जीत नहीं मिली थी. सूचना के मुताबिक वे अपने स्टाफ के साथ किसी काम से गोवा गई हुईं थीं, जहां सोमवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उसके बाद मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया.

2008 में ज्वॉइन की BJP
21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में जन्मीं सोनाली फोगाट ने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखा था. उन्होंने 2006 में हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 2008 में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वॉइन कर ली और उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में लड़ने का भी मौका मिला.

2016 में हुई पति की मौत
2016 में ही उनके पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. जिस समय उनके पति की मौत हुई थी, उस वक्त वो मुंबई में थीं. पति की मौत के बाद वे काफी टूट चुकी थीं. बिग बॉस में उनके अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे भी किए. उन्होंने ये भी बताया था कि उनके पति की मौत के बाद एक शख्स ने उन्हें काफी सहारा दिया था.

वायरल हुआ था वीडियो
आपको बता दें कि सोनाली फोगाट का 2020 में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे एक अध‍िकारी को चप्‍पल से मारती हुई दिख रही थीं. 

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

1 day ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

2 days ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

2 days ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

2 days ago