होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / जानें कौन हैं आम कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद बनने वाले गुलाम अली खटाना

जानें कौन हैं आम कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद बनने वाले गुलाम अली खटाना

गुलाम अली खटाना मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से आते हैं. रामबन में 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और 30 प्रतिशत हिंदू.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भाजपा नेता गुलाम अली खटाना भी राज्यसभा पहुंच गए हैं. उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है. खटाना कश्मीर के गुज्जर मुस्लिम समुदाय से आते हैं. केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया था. माना जा रहा है कि इससे भाजपा को आने वाले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है.

कई पदों पर रहे हैं खटाना
गुलाम अली खटाना कश्मीर के गुज्जर मुस्लिम समुदाय में अच्छी पैठ रहते हैं. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के तीन साल बाद केंद्र सरकार ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था. खटाना ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. 2008 में इंजीनियरिंग करने के बाद से ही वह BJP के साथ जुड़ हुए हैं. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई. वे जम्मू-कश्मीर भाजपा के सचिव से लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तक रहे हैं. अभी वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं. 

बताया था स्टार प्रचारक
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के लिए स्टार प्रचारक बताया था. खटाना मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से आते हैं. बता दें कि रामबन में 70 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है और 30 प्रतिशत हिंदू. फिलहाल खटाना जम्मू के भठिंडी में रहते हैं. राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के मौके पर खटाना ने कहा था कि सबका साथ व सबका विश्वास जीतने का काम मोदी सरकार कर रही है. गुज्जर समुदाय को गौरवांवित करने का काम मोदी सरकार ने किया है. राज्यसभा सदस्य के तौर पर मैं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनता के लिए कार्य करूंगा.

BJP को मिल सकता है फायदा
वहीं, एक्सपर्ट मानते हैं कि भाजपा ने बहुत दूर का सोचते हुए गुलाम अली खटाना को राज्यसभा भेजा है. दरअसल, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में कोई निर्वाचित सरकार नहीं है. इस साल के आखिर तक हिमाचल प्रदेश और गुजरात के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव हो सकते हैं, जिसमें BJP को अपने इस फैसला का फायदा मिलने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही भाजपा यह बताना चाहती है कि वह मुस्लिम विरोधी नहीं है. बता दें कि गुलाम अली खटाना जिस वर्ग से आते हैं, उसका भी राज्य में खास महत्व है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

5 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

16 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

22 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

16 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

20 hours ago