होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / 2024 की जंग के लिए भाजपा ने कसी कमर, नए प्रभारियों का ऐलान

2024 की जंग के लिए भाजपा ने कसी कमर, नए प्रभारियों का ऐलान

आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कई राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कई राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में एक लिस्ट जारी है. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी ओम माथुर को दी गई है. केंद्रीय मंत्री रहे प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है और उत्तर प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है.

मंगल पांडेय को बंगाल की जिम्मेदारी
बिहार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि हरियाणा प्रभारी के पद पर विप्लव कुमार देव की नियुक्ति हुई है. मध्य प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी मुरलीधर राव को सौंपी गई है. जबकि पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को सह-प्रभारी बनाया गया है. इसी तरह, पंजाब का प्रभारी विधायक विजय भाई रुपाणी, और डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना को सह-प्रभारी बनाया गया है.

महंगाई नहीं बड़ा मुद्दा
अगला लोकसभा चुनाव 2024 में होना है. भाजपा इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बना रही है. महंगाई होने के बावजूद इस बार महंगाई भाजपा के लिए कोई खास बड़ा मुद्दा नहीं है. सरकार के मंत्री कई मौकों पर यह जता चुके हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि महंगाई को लेकर कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने भी ऐसा ही रुख अपनाया था और जनता ने इसका माकूल जवाब भी दिया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

15 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago