होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की ऐतिहासिक जीत, 200 के पार सीटें; महागठबंधन 35 पर सिमटा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA की ऐतिहासिक जीत, 200 के पार सीटें; महागठबंधन 35 पर सिमटा

NDA की प्रचंड जीत ने न केवल राज्य की राजनीतिक दिशा तय की है, बल्कि महागठबंधन को अपने संगठन और रणनीति पर गहन समीक्षा करने का संकेत भी दिया है. महिलाओं, युवाओं और नए मतदाताओं का झुकाव निर्णायक साबित हुआ, जिसने राज्य की राजनीति में नए समीकरण बना दिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में से 200 से अधिक जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया. यह जीत न सिर्फ सत्ता में वापसी का संकेत है, बल्कि विपक्ष पर करारा राजनीतिक संदेश भी है.

भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, जदयू को 85 सीटें

इस चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. नीतीश कुमार की जदयू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए **85 सीटें** हासिल कीं. दोनों दलों की संयुक्त बढ़त ने NDA को दो-तिहाई से भी अधिक बहुमत दिलाया.

महागठबंधन की करारी हार, राजद–कांग्रेस लगभग साफ

विपक्षी महागठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा. राजद 25 सीट और कांग्रेस मात्र 6 सीटें ही हासिल कर पाई. भाकपा (माले) को 2 और माकपा को 1 सीट मिली. कुल मिलाकर महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया, जो उसके लिए बड़ा झटका है.

NDA के अन्य सहयोगियों का भी शानदार प्रदर्शन

NDA के छोटे सहयोगी दलों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की हैं. सबसे अधिक 19 सीटें लोजपा (राम विलास) के खाते में आई हैं. इसके साथ हम-सेक्युलर 5 सीट, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीट हासिल कर पाई.  वहीं, एआईएमआईएम ने सीमांचल में अपनी पकड़ बनाए रखते हुए 5 सीटें जीतीं.

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न, PM मोदी ने दिया नया ‘M-Y फॉर्मूला’

ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भारी उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार ने “महिला और यूथ (M-Y)” को प्राथमिकता देकर नया राजनीतिक समीकरण बनाया है. उन्होंने कहा कि जनता ने “जंगलराज और सांप्रदायिक राजनीति” को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है. मिथिला संस्कृति से जुड़े प्रतीक के रूप में पीएम मोदी ने मिथिला पेंटिंग वाला गमछा पहनकर लोगों का अभिवादन किया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

37 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

1 hour ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

1 hour ago

Modi@76: मेक इन इंडिया से ‘मेड फॉर द वर्ल्ड’ तक, भारत के मैन्युफैक्चरिंग के अगले अध्याय की कमान संभालेंगे MSMEs

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर, पिछले एक दशक में भारत की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक परिदृश्य में आए बदलावों को देखना जरूरी है.

2 hours ago