होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / काशी से मथुरा तक, हिंदुओं ने जो खोया है उसको वापस दिलाने के लिए बजरंग दल का ये है प्लान

काशी से मथुरा तक, हिंदुओं ने जो खोया है उसको वापस दिलाने के लिए बजरंग दल का ये है प्लान

दौनेरिया ने कहा कि हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है और हिंदू समाज ही निर्विवाद तौर पर भारत की मुख्यधारा है. हिंदू हित राष्ट्रीय हित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः काशी से लेकर के मथुरा तक हिंदुओं ने जो खोया है, उसको वापस दिलाने के लिए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने अपने संगठन का प्लान साझा करते हुए कहा कि वो हिंदुओं के सम्मान को वापस दिलाने के लिए कार्य करेंगे. संगठन की मध्य प्रांत की एक बैठक ग्वालियर में चल रही है. इस दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए पूरे देश से बजरंग दल के राष्ट्रीय स्तर के कई सारे पदाधिकारी भाग ले रहे हैं. 

राष्ट्रीयता का पर्याय है हिंदुत्व

दौनेरिया ने कहा कि हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है और हिंदू समाज ही निर्विवाद तौर पर भारत की मुख्यधारा है. हिंदू हित राष्ट्रीय हित है. इसलिए हिंदुत्व और हिंदू हितों के सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए. दल दुनिया भर के हिंदुओं को एकजुट करने पर काम करेगा और उनके वैध अधिकार प्रदान करने के लिए काम किया जाएगा.    

50 लाख लोग बनेंगे हितचिंतक

काशी विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को वापस दिलाने के लिए बजरंग दल पूरे देश में 50 लाख से अधिक हितचिंतक बनाएगा. इसके साथ ही राष्ट्र को विश्वगुरू बनाने के लिए युवाओं को उनके धर्म के बारे में जागरूक करने के लिए बात की जाएगी. लोगों को रामजन्म भूमि पर पूर्वजों ने जो जान दी है, उसके बारे में भी लोगों को बताया जाएगा. 

रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर किया नमन

इससे पहले दौनेरिया ने संगठन की प्रांतीय बैठक शुरू होने से पहले झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाकर के श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय सहमंत्री राजेश तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा और प्रांत संयोजक सुशील सुड़ेले भी उपस्थित थे.  

VIDEO: ये कैसा बायकॉट? भारत ने चीन से की जमकर खरीदारी

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 week ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 hours ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

18 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

19 hours ago