होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद कन्हैया मित्तल ने मांगी माफी, अब नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल

सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद कन्हैया मित्तल ने मांगी माफी, अब नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल

सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स मिलने के बाद भजन गायक Kanhaiya Mittal ने एक वीडियो शेयर करके कहा है कि वह अब कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच अचानक से कन्हैया मित्तल (Kanhaiya Mittal) का नाम चर्चा में आ गया है. बता दें, कन्हैया मित्तल वो शख्सियत हैं, जिन्होंने ‘जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे’ गाना गाकर पूरे देश में राम भक्ति का जोश जगा दिया था. साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनका ये गीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वहीं, अब उनका एक ऐसा वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर आएं कि वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं. इस वीडिया के बाद उन्हें अपने सनातनी फैंस सहित सभी राम भक्तों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. ऐसे में अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने सनातनी फैंस से माफी मांगते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन न करने की बात कही है. तो आइए जानते हैं उन्होंने वीडियो में क्या कहा है?   

वीडियो में कन्हैया मित्तल ने कही ये बात
कन्हैया मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने कभी भाजपा ज्वाइन नहीं की. भाजपा के लोग मुझे गाना 'जो राम को लाए हैं' गाने के लिए बुलाते थे और मैं गाता भी था. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मेरे गुरु हैं और हमेशा रहेंगे जिस प्रकार एक मां के दो बेटे अलग-अलग राजनीतिक दल में हो सकते हैं तो एक गुरु और शिष्य क्यों नहीं. हालांकि इसके बाद मंगलवार यानी 10 सितंबर को फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियों में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नहीं ज्वाइन करेंगे. पिछले दो दिनों से मुझे यह अहसास हुआ कि मेरे सभी सनातनी भाई-बहन व भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है.

कन्हैया मित्तल ने राम भक्तों से मांगी माफी
कन्हैया मित्तल ने वीडिया में अपने सनातनी फैंस को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी परेशान हैं उसके लिए मै क्षमा चाहता हूं और जो मैंने मन की बात कल कही थी कि मैं कांग्रेस ज्वाइन करने वाला हूं, उसे मैं वापस लेता हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहता किसी भी सनातनी भाई-बहन का भरोसा टूटे. आज मैं टूटा तो कल कई टूटेंगे. हम सब राम के थे राम के हैं और राम के रहेंगे और मैंने आपको डिस्टर्ब किया उसके लिए मैं पुन: आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं. गलती अपना करता है तो तंग भी अपने ही होते हैं. इसके लिए मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं. साथ ही एक बार पुन:भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं.

इन सीटों पर थी कन्हैया की नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्हैया मित्तल की नजर अंबाला शहर और पंचकूला विधानसभा सीट पर है. कहीं ना कहीं उन्हें कांग्रेस की तरफ से टिकट देने का भरोसा दिया गया था. भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला विधानसभा सीट से स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को मैदान में उतारा है. 

इसे भी पढ़ें-Aadhaar Card में रह गई है कोई कमी तो जल्द करा लें ठीक, इस तारीख तक फ्री मिलेगी अपडेट की सुविधा!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

47 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago