होम / पर्सनल फाइनेंस / जीरो प्रतिशत ब्याज पर Home Loan के साथ खरीद पाएंगे सपनों का घर, समझिए पूरी कैलकुलेशन!

जीरो प्रतिशत ब्याज पर Home Loan के साथ खरीद पाएंगे सपनों का घर, समझिए पूरी कैलकुलेशन!

अगर आप होम लोन को रिकवर करना चाहते हैं, तो म्‍यूचुअल फंड SIP के जरिए कर सकते हैं. ऐसा करके आप बैंक को होम लोन का ब्याज तो देंगे, लेकिन उसके साथ आपके जेब में उतना पैसा भी आ जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप अपना एक घर खरीदने के लिए होम लोन (Home Loan) लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, आज के समय में नौकरीपेशा लोगों के लिए उनके सपनों का घर खरीदने में होम लोन (Home Loan) एक बड़ी भूमिका निभा रहा है. लोगों को कम ब्याज पर लोन मिल जाता है, जिससे वह लाखों रुपये का घर कुछ हजार की EMI पर खरीद लेते हैं, लेकिन यहां एक पेंच ये है कि इस मंथली किश्त को भरने में बायर्स की जेब से काफी सारा पैसा चला जाता है. कई बार तो तय अमाउंट से डबल का रकम ब्याज के तौर पर देना पड़ जाता है. जितना लंबा आपका टेन्योर होता है उतना ही अधिक आपको ब्याज देना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपके ब्याज की रकम के बराबर पैसा आपके अकाउंट में आ जाएगा. यानी आप बैंक को ब्याज तो देंगे, लेकिन उसके साथ आपके जेब में उतना पैसा भी आ जाएगा.तो आइए समझते हैं पूरी कैलकुलेशन-

ये है पूरी कैलकुलेशन

मान लीजिए कि आपने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बैंक से 30 लाख का लोन 25 सालों के लिए लिया है. एसबीआई में होम लोन की ब्‍याज दर 9.55 प्रतिशत है. सामान्यता इसी के आसपास का ब्याज होम लोन पर मिलता है. ऐसे में एसबीआई होम लोन कैलकुलेटर के हिसाब से देखें तो आपको 25 सालों में बैंक को 78,94,574 लौटाने होंगे. अगर आप 20 सालों के लिए लोन लेते हैं तो आपको 67,34,871 रुपएये लौटाने होंगे और अगर 15 सालों के लिए लोन लेते हैं तो 9.55 प्रतिशत के हिसाब से 56,55,117 रुपये लौटाने होंगे. टेन्‍योर लंबा होने से ईएमआई तो छोटी हो जाती है, लेकिन आपको लोन के बदले कीमत उतनी ही ज्‍यादा लौटानी पड़ती है. 

बैंक को देने पड़ेंगे इतने रुपये
अगर आप होम लोन को रिकवर करना चाहते हैं, तो म्‍यूचुअल फंड SIP के जरिए कर सकते हैं. इसके लिए होम लोन की EMI शुरू होने के साथ ही आपको उतने ही टेन्‍योर के लिए मंथली SIP शुरू कर देनी चाहिए. मान लीजिए आप 30 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो आपको 28,062 रुपये की महीना राशि EMI के तौर पर देनी होगी. जिसमें आप 3,734,871 रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर बैंक को जमा करेंगे. 

ब्याज फ्री होगा होम लोन
अब अगर आप इस EMI राशि का 10-12 प्रतिशत अमाउंट के आसपास यानी 3000 रुपये का SIP कर देते हैं और इसपर आपको औसतन 15 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो आप अगले 20 साल में 45,47,865 रुपये का फंड बना लेंगे. इसमें से आपका ब्याज 38,27,865 रुपये होगा. अब जरा सोचिए कि आप बैंक को 37 लाख के करीब ब्याज दे रहे हैं वहीं आपके पास 38 लाख के आसपास फंड इतने समय में जमा हो जाता है, तो कुल मिलाकर आपके पास 1 लाख रुपये के आसपास एक्सट्रा फंड होगा और इस तरह आपका होम लोन ब्याज फ्री हो जाएगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago