होम / पर्सनल फाइनेंस / अच्छे रिटर्न के लिए टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में कर सकते हैं निवेश, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

अच्छे रिटर्न के लिए टैक्स फ्री सरकारी बॉन्ड में कर सकते हैं निवेश, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान

बाजार में कुल 14 इन्फ्रास्ट्रक्चर सरकारी कंपनी जैसे-NHAI, IRFC और Power Finance Corporation (PFC) आदि) ने टैक्स-फ्री बॉन्ड्स जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं और कोई सुरक्षित विकल्प तलाश रहे हैं ,तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, आज के समय में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कुछ समय से शेयर बाजार में बॉन्ड ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है. निवेशक टैक्स-फ्री सरकारी बॉन्ड (Tax Free Bond) में निवेश कर सकते हैं. इसमें मिलने वाले रिटर्न पर आपको टैक्स का भुगतान भी नहीं करना होगा और साथ यह सिक्योर ऑप्शन भी है. वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा इन्टरेस्ट रेट (Interest Rate) घटाने की उम्मीद के बाद टैक्स-फ्री बॉन्ड्स (Tax Free Bonds)  काफी चमक उठा है. तो चलिए इसकी विस्तार से जानकारी देते हैं.

क्या होता है सरकारी बॉन्ड?
सरकारी बॉन्ड को Government Securities (जी-सेक) के नाम से भी जाना जाता है. सरकार की ओर से कभी-कभी अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पैसों को जरूरत होती है, उस समय सरकार की ओर से बॉन्ड जारी किया जाता है. इस बॉन्ड में विभिन्न लोग, कंपनियां अपने पैसे निवेश करते हैं जिनके द्वारा सरकार अपने खर्चों को पूरा करने का काम करती है. निवेशकों को सरकारी बॉन्ड में निवेश करने पर उनका पैसा सुरक्षित माना जाता है इसलिए ज्यादातर कंपनियां सरकारी बॉन्ड में अपना पैसा निवेश करती हैं.

इन कंपनियों के बॉन्ड्स में कर सकते हैं निवेश
बाजार में कुल 14 इन्फ्रास्ट्रक्चर सरकारी कंपनी (जैसे-NHAI, IRFC और Power Finance Corporation (PFC) आदि) ने टैक्स-फ्री बॉन्ड्स जारी किए हैं. इन बॉन्ड्स की ट्रेडिंग मुख्य स्टॉक एक्सचेंज पर होती है. बता दें, यह बॉन्ड्स साल 2012 और 2016 के बीच जारी हुए. इसे 10 साल, 15 साल और 20 साल के लिए जारी किया गया. ऐसे में निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से इन टैक्स-फ्री बॉन्ड्स में निवेश कर सकते हैं. वर्तमान में ये टैक्स-फ्री बॉन्ड्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इन बॉन्ड्स का यील्ड भी काफ अट्रैक्टिव है. इसके अलावा यह सिक्योर और रेगुलर इनकम वाले बॉन्ड हैं. 

इन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प
इनमें से लगभग सभी बॉन्ड को 'AAA' की रेटिंग भी मिली है. टैक्स-फ्री बॉन्ड निवेश के लिए काफी अच्छा विकल्प है. इससे होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता है, ऐसे में यह बॉन्ड उन निवेशकों के लिए भी काफी अच्छा है जो ज्यादा टैक्स स्लैब (Tax Slab) में शामिल हैं. इसके अलावा यह बॉन्ड सरकारी कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है, इस वजह से यह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. यह बॉन्ड उन निवेशकों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है जो सुरक्षित सेविंग के साथ उससे रेगुल इनकम भी कमाना चाहते हैं. 

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप टैक्स-फ्री बॉन्ड्स में निवेश करने का सोच रहे हैं तो आपको कंपनी के लिक्विडिटी और यील्ड टू मैच्योरिटी (YTM) का ध्यान रखना चाहिए. YTM का मतलब बॉन्ड का सालाना रिटर्न है. वहीं, आपको इन बॉन्ड में मैच्योरिटी तक निवेश करना चाहिए.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

17 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago