होम / पर्सनल फाइनेंस / PAN कार्ड से मिलेगा 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

PAN कार्ड से मिलेगा 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन, जानिए पूरी प्रक्रिया

अब PAN कार्ड अब केवल पहचान और टैक्स के लिए नहीं, बल्कि पर्सनल लोन लेने के लिए भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है.थद

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

PAN कार्ड अब सिर्फ टैक्स और पहचान के लिए नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय जरूरतों में भी मददगार बन चुका है. कई बैंक और वित्तीय संस्थान अब PAN कार्ड के आधार पर 5 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन मुहैया करवा रहे हैं. हालांकि इसके लिए PAN के साथ आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है, वरना लोन प्रक्रिया में देरी हो सकती है. तो आइए जानते हैं लोन के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है?

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
लोन के लिए आवेदन करते समय कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जिनमें शामिल हैं:

-पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी)
-पिछले तीन महीनों की बैंक स्टेटमेंट
-हाल के दो महीनों की सैलरी स्लिप या सैलरी सर्टिफिकेट

आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसमें बेसिक डिटेल्स भरने के बाद e-KYC प्रक्रिया PAN कार्ड के माध्यम से पूरी करनी होती है. लोन राशि का इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है, और इसे 6 से 96 महीनों की ईएमआई के माध्यम से चुकाया जा सकता है.

लोन के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले किसी ऐसे बैंक या NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) का चयन करें जो PAN कार्ड के आधार पर पर्सनल लोन देती हो.
2. उनकी वेबसाइट पर जाकर ब्याज दरें, लोन राशि और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.
3. फिर “Apply Now” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. OTP आने पर उसे भरें.
4. इसके बाद आवेदन फॉर्म में PAN नंबर, जन्मतिथि और पिन कोड भरें.
5. “Proceed” पर क्लिक कर लोन राशि और अवधि का चयन करें.
6. अंत में KYC डिटेल्स भरकर फॉर्म सबमिट करें.

किन्हें मिलेगा यह लोन?

 इस लोन के लिए आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदक की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बता दें, PAN कार्ड आधारित यह लोन सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत बन सकती है जिन्हें त्वरित वित्तीय सहायता की जरूरत होती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago